उप्र में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार : प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की पृष्ठभूमि में सोमवार को दावा किया कि राज्य में सरकारी नौकरियों के भर्ती तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है और अब युवा बदलाव करके ही दम लेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, उप्र में भर्तियों के तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है। धांधली, गलत नियमों, सामाजिक न्याय में कटौती व भर्ती माफियाओं के चलते भर्तियां रद्द हो जाती हैं या अदालतों में लटक जाती हैं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, अब युवाओं ने ठाना है वे चुप नहीं बैठेंगे। वे भर्ती व्यवस्था में बदलाव करके दम लेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर एक महिला के प्रदेश के कई जिलों में नौकरी करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा, कई अन्य कथित गड़बड़ियों की बात भी सामने आई है। उप्र सरकार ने मामले की एसटीएफ जांच का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles