back to top

96 सेतुओं का निर्माण पूरा करेगा निगम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 96 सेतुओं के निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इन 96 सेतुओं में 42 नदी सेतु, 48 रेल उपरिगामी सेतु, 5 फ्लाईओवर व 01 सेतु बृहद मरम्मत कार्य सम्मिलित है।

गौरतलब है पिछले दिनों सेतु निगम की निदेशक मंडल की सम्पन्न हुयी बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निमार्णाधीन सेतु लक्षित समय में पूरे होने चाहिएए यह भी निर्देश दिए गए कि 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की लाभ एवं हानि का किसी कास्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंट को अनुबंधित कर आंकलन कराया जाए।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि सेतु निगम की विभिन्न निर्माण इकाइयों की लाभ एवं हानि की स्थिति का आंकलन कराया जाएगा और जो इकाइयां हानि में चल रही है, उन्हे अन्य इकाइयों में विलीन करने की भी कार्यवाही की जाएगी। शहरी क्षेत्र में बनवाए जा रहे उपरिगामी सेतुओं के निर्माण के दौरान निर्मित सर्विस रोड कोए सेतु निगम द्वारा पूरी अवधि में मेन्टेन रखा जाएगा और इस पर कोई अतिरिक्त व्यय भार आता है तो संबंधित कार्यों के आगणन में इसका प्रावधान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में निमार्णाधीन सेतुओं पर बैरिकेटिंग की उचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया लखनऊ में तैयार हो रहे तीनों सेतुओं का काम लगभग पूरा हो चुका है। इन सेतुओं का लोकार्पण जल्द ही किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...