back to top

कोरोना का बढ़ रहा प्रकोप, हार से व्याकुल ट्रंप नहीं ले रहे कोई दिलचस्पी

वाशिंगटन। चुनाव में हार से व्याकुल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग से खुद को ऐसे समय अलग कर लिया है जब पूरे अमेरिका में यह महामारी बहुत ही तेजी से पैर फैला रही है। ट्रंप इस बात से नाखुश हैं कि कोविड-19 के टीके के विकास में प्रगति की घोषणा चुनाव वाले दिन के बाद की गई।

राष्ट्रपति के सहयोगियों का कहना है कि ट्रंप बढ़ते संकट में बहुत ही कम दिलचस्पी ले रहे हैं वह भी तब जबकि नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश के कई हिस्सों में अस्पतालों में गहन चिकत्सा इकाईयां क्षमता के मुताबिक लगभग भर चुकी हैं। लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों को इस बात की चिंता है कि महामारी को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाने और राष्ट्रपति कार्यकाल के अंतिम दो महीनों में जो बाइडेन के दल के साथ समन्वय बैठाने के प्रति उनकी अरुचि से वायरस संबंधी हालात और बदतर ही होंगे और इससे अगले वर्ष टीके के वितरण की राष्ट्र की क्षमता भी प्रभावित होगी।

व्हाइट हाउस की कोरोना वायरस कार्यबल की चुनाव के बाद पहली बैठक सोमवार को हुई। इसमें अधिकारियों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों, फाइजर कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे टीके के बारे में बात की। इस बैठक में ट्रंप ने हिस्सा नहीं लिया। पिछले एक हफ्ते से भी अधिक समय से अमेरिका में संक्रमण के प्रतिदिन 1,00,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...