back to top

कोरोना वायरस से टल सकता है टी-20 विश्व कप : ओरान फिंच

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से टी20 विश्व कप तीन महीने के लिये स्थगित हो सकता है। वहीं, इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम भी यही बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप टलने की स्थिति में इसकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को कराना चाहिए।

दरअसल, 29 मार्च से होने वाला आईपीएल महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है। कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में सितंबर तक किसी भी विदेशी के आने पर रोक लगी है। मैकुलम आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोच भी हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि आईपीएल को अक्टूबर विंडो में कराया जाना चाहिए।

जबकि टी-20 वर्ल्ड कप की तारीख को थोड़ा बना देना चाहिए। इसका मतलब है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। हमें तीनों बड़े टूनार्मेंट एक साथ देखने को मिल सकते हैं। महिला वनडे वर्ल्ड कप फरवरी में न्यूजीलैंड में होना है। टी20 विश्व कप आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है।

फिंच का कहना है कि दुनिया भर में छाये मौजूदा संकट को देखते हुए उन्हें इसके समय पर होने की संभावना नहीं लगती। उन्होंने सेन रेडियो से कहा , मुझे लगता है कि यह एक ,दो या तीन महीने तक के लिये स्थगित हो सकता है। उन्होंने कहा कि महामारी पर नियंत्रण के बाद दर्शकों के बिना मैच कराये जाने से भी उन्हें गुरेज नहीं है।

उन्होंने कहा , लाइव मैच होने चाहिये। दर्शक रहे या नहीं, मुझे नहीं लगता कि इससे खिलाड़ियों कोई फर्क पड़ता है। फिंच ने कहा , हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्शकों के बिना एक मैच खेला था। पहले चार पांच ओवर अजीब लगा लेकिन बाद में ध्यान ही नहीं गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...