back to top

केरल में कोरोना वायरस ने दी दस्तक, चीन में मरने वालों की संख्या बड़ी

नई दिल्ली/बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के कारण 38 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही इस विषाणु की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। इस संक्रमण से सर्वाधिक लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है। हुबेई की राजधानी वुहान में दिसंबर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना आरंभ हुआ था और अब यह संक्रमण दुनिया भर में फैल गया है।

इस बीच, फ्रांस में एक अन्य महिला के इस बीमारी से पीड़ित होने की पुष्टि होने के साथ ही वहां इस बीमारी के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। महिला के 80 वर्षीय पिता एक चीनी पर्यटक हैं और वह भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने बुधवार को कहा, पांचवां मामला सामने आया है। वह हाल में गंभीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती किए गए चीनी पर्यटक की बेटी है।

चीनी प्राधिकारी इस बीमारी को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं और भारत समेत अन्य देश हुबेई प्रांत से अपने देशवासियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है। कनाडा ने चीन से अपने 160 नागरिकों को लाने के लिए एक विमान भेजने का फैसला किया है। कनाडाई विदेश मंत्री फ्रेंकोइस-फिलिप शैम्पेन ने संवाददाताओं से कहा कि वुहान के निकट उतरने की अनुमति लेने में कई दिन लग सकते हैं। उन्होंने कहा, चीन में 160 कनाडाई हैं जिन्होंने वाणिज्यिदूत संबधी सेवाओं का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा, हमने वापस आने के इच्छुक कनाडाई नागरिकों को लाने के लिए एक विमान की व्यवस्था की है। अगला कदम चीनी समकक्षों के साथ राजनयिक स्तर पर काम करना है। हम बातचीत कर रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोरोना वायरस को मंगलवार को एक ऐसा राक्षस करार दिया जिसे काबू करने की आवश्यकता है। उन्होंने संकल्प लिया कि सरकार पारदर्शी रहेगी और वायरस के बारे में समय पर जानकारी साझा करेगी।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस के कारण निमोनिया होने के 7,711 पुष्ट मामले सामने आए हैं। उसने बताया कि इस बीमारी से अब तक कुल 170 लोगों की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि 1,370 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और बुधवार तक 12,167 लोगों के इस विषाणु की चपेट में आने की आशंका थी। वहीं 124 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बुधवार को कुल 1,737 नए मामलों की पुष्टि हुई। एअर इंडिया, ब्रिटिश एयरवेज, लुफ्थांसा, लॉयन एयर और इंडिगो एयरलाइंस ने बुधवार को चीनी शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी।

केरल में कोरोना वायरस ने दी दस्तक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि केरल में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि होने की खबर है। मरीज चीन के वुहान विश्वविद्यालय का छात्र है। मंत्रालय ने बताया कि छात्र की जांच के नतीजे पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में अलग रखा गया है। मरीज की हालत स्थिर है और उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...