back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 480 तक पहुंची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या रविवार को 480 हो गई। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 480 है जो 41 जिलों से हैं।

उन्होंने बताया कि नमूनों की व्यवस्था में काफी प्रगति हुई है। कल 1,640 नमूनों की जांच की गई। शुरू में डेढ सौ से दो सौ नमूनों की जांच हो पा रही थी, जिसे बढ़ाकर आठ सौ किया गया। अब यह आंकडा 1,600 को पार कर गया है। जल्द ही 2,000 से अधिक नमूनों की जांच की सुविधा होगी।

प्रसाद ने बताया कि कल से चिकित्सा विभाग की वेबसाइट पर स्वैच्छिक पंजीकरण शुरू कर रहे हैं। इसमें वे चिकित्सक जिनके पास समय है और वे टेली सलाह (फोन के जरिए)देना चाहते हैं, पंजीकरण करेंगे। काल सेंटर 18001805145 पर घर से कॉल कर सलाह ली जा सकती है। इसके लिए काउंसलर लगाए गए हैं जो उनकी बात लोगों से कराते हैं। हम सरकारी और सेवानिवृत्त चिकित्सकों का पूल बनाकर उनकी सेवाएं लेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चिन्ता है कि जो भी आकस्मिक सेवा के लिए आता हो, उसे सभी सेवाएं उपलब्ध हों। आगरा में डॉक्टर संक्रमित हो गए। इसकी वजह से पूरी टीम को पृथकवास में जाना पड़ा। इसलिए तय किया गया है कि कोरोना संक्रमण के मामले जिन जिलों से आए हैं, वहां कल से चार से छह बजे के बीच डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। प्रमुख सचिव ने बताया कि पृथक वार्ड में मरीजों की संख्या 576 है जबकि पृथक केंद्रों में यह संख्या 8,084 है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...