back to top

कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर

लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर है। उनका इलाज कर रहे अस्पताल के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यहां संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के निदेशक डॉ. आर के धीमान ने आज बताया कि उनमें (कल्याण सिंह में) बीमारी के लक्षण हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह (88) सोमवार को कोविड-19 लक्षण पाए गए थे। सिंह को सोमवार शाम लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में उनका इलाज हो रहा है। सिंह के पौत्र और उत्तर प्रदेश के तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

उन्होंने ट्वीट में कहा था कि ‘पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के कोरोना वायरस संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्रभु श्री राम जी से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।’

डॉ. धीमान ने सोमवार को बताया था कि पूर्व मुख्यमंत्री को कोविड19 पीड़ित पाए जाने पर शाम करीब साढ़े छह बजे भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया था कि सिंह को पिछले दो दिनों से बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनकी हालत स्थिर है और उनके रक्त में आक्सीजन का स्तर 97 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...