back to top

कोरोना वायरस : आगरा के संदिग्ध मरीजों का रिश्तेदार है दिल्ली का संक्रमित व्यक्ति

लखनऊ। दिल्ली में करोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्ति और आगरा के छह संदिग्ध मरीज आपस में रिश्तेदार हैं।

आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा मुकेश वत्स ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में करोना वायरस का रोगी और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रोगी रिश्ते में साला-जीजा हैं। हमने परीक्षण के लिए 13 नमूने लिए थे जो एक संयुक्त परिवार के थे। इनमें दो भाई, पत्नियां, बच्चे और दोनों भाईयों के माता-पिता शामिल हैं।

परीक्षण के लिए गए इन 13 नमूनों में से छह में कारोना वायरस के कुछ लक्षण पाए गए हैं और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है तथा बाकी लोगों को घर में अलग-थलग रखा गया है। इस बीच उप्र के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया, सफदरजंगर अस्पताल में भर्ती आगरा के छह संदिग्ध रोगियों के नमूने परीक्षण के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं, जहां से अभी तक रिपोर्ट नही आई है।

बाकी नमूने नेगेटिव पाए गए, नोएडा के स्कूली छात्र की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आगरा के बाकी लोगों के नमूनों की जांच भी नेगेटिव पाई गई है। उन्होंने कहा कि आगरा में स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें बनाई गई हैं। डॉक्टरों की यह टीमें उन इलाकों में लोगों को जागरूक कर रही है जहां संदिग्ध मरीज रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को परेशान न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों का परीक्षण कर रही है इसलिए संयम बरतें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...