back to top

कोरोना वायरस : बालीवुड हस्तियों ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का लिया संकल्प

मुंबई। करण जौहर, तापसी पन्नू और आयुष्मान खुराना सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने देशव्यापी लॉकडाउन से प्रभावित हुए दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने की पहल की है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था।

इस वायरस के संक्रमण से विश्व भर में अब तक 20,000 से अधिक जानें जा चुकी हैं। आई स्टैंड विद ह्यूमेनिटी, इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज, द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन और भारतीय फिल्म और टीवी उद्योग जैसे संगठनों द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को 10 दिनों के लिए भोजन सामग्री प्रदान की जाएगी।

इस संबंध में करण जौहर ने ट्वीट किया, मैं इस पहल का समर्थन करने और इसमें योगदान देने की प्रतिज्ञा करता हूंउ यह एक ऐसी स्थिति है जहां हमें आगे आकर मदद करनी होगी।

तापसी ने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने लिखा, यह दिहाड़ी मजदूरों के लिए है। हमारे लिए और हमारे साथ काम करने वालों के लिए हमें अपना योगदान देना होगा। अगर कोरोना से नहीं तो वे भोजन की कमी से हार जाएंगे। आइए हम सभी इस हालात से निपटने में उनकी मदद करें।

आयुष्मान ने इस पहल को नेक बताया। उन्होंने ट्वीट किया, मैं इसका समर्थन करने और योगदान देने का संकल्प लेता हूं। भारत और भारतीय खतरे में हैं और हम सभी में इसे बदलने की शक्ति है। संकट के इस समय में जितना हो सके हम एक-दूसरे का समर्थन और देखभाल करें। मैं मानवता के साथ हूं। कियारा आडवाणी और रकुल प्रीत सिंह ने भी इस पहल में योगदान देने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...