back to top

जरूरतमंद देशों को दान में दिये जायें कोरोना के टीके : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस, ओलिविया कोलमैन, लियाम नीसन जैसे कलाकारों और गायिका कैटी पेरी सहित कई हस्तियों ने यूनिसेफ के एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पत्र में समूह सात के सदस्य देशों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कोविड टीकों का 20 प्रतिशत हिस्सा उन देशों को दान करें जिन्हें इसकी सख्त आवश्यकता है।

यूनिसेफ की वेबसाइट पर प्रकाशित इस पत्र में कहा गया है कि समूह सात (जी-7) का आगामी शिखर सम्मेलन यह सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण मौका होगा कि दुनिया भर में निर्धन आबादी तक टीके पहुंच सकें। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली 29 हस्तियों में पूर्व फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम, टेनिस सितारे एंडी मरे भी शामिल हैं।

समूह सात का तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन ब्रिटेन के कॉर्नवाल में 11 से 13 जून के बीच आयोजित होगा जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि समूह किस प्रकार कोरोना वायरस से उबरने में विश्व का नेतृत्व कर सकता है। महामारी शुरू होने के बाद समूह सात के नेताओं की यह पहली बैठक हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) अंतरराष्ट्रीय टीका पहल कोवैक्स की ओर से टीके वितरित कर रहा है, लेकिन अभी कोवैक्स को 19 करोड़ खुराकों की कमी है। पत्र में कहा गया है कि कुछ देशों ने इस साल के अंत में टीके दान देने की प्रतिबद्धता जतायी है।

लेकिन टीकों की अभी आवश्यकता है। यूनिसेफ के विश्लेषण से पता चलता है कि समूह सात देशों के पास जून से अगस्त के बीच अपने टीकों का 20 प्रतिशत दान करने के लिए पर्याप्त खुराकें होंगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...