back to top

संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के पार, 149 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,274 हो गई और इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया। बीते 24 घंटे में 485 मामले बढ़ गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के ऐेसे मामले जिनमें इलाज चल रहा है उनकी संख्या 4,714 है, 410 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। एक मामले में मरीज दूसरे देश में चला गया। कुल मामलों में से 71 विदेशी नागरिक हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हुई। इनमें से 16 लोगों की मौत महाराष्ट्र में तथा दिल्ली,पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तमिलनाडु में दो-दो व्यक्ति की मौत और आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हुई। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 64 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। गुजरात और मध्य प्रदेश में अब तक 13-13 लोगों की मौत और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना, पंजाब और तमिलनाडु में अब तक सात-सात लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में अब तक पांच लोगों की, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चार-चार लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर और केरल में अब तक दो-दो लोगों की मौत हुई है। बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंगलवार शाम तक मरने वालों की संख्या 124 थी। हालांकि, एजेंसी द्वारा एकत्रित आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक कम से कम 5,521 सामने आए, 172 लोगों की मौत हुई और 500 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित संख्या और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में काफी अंतर है। अधिकारी इसके लिए प्रक्रियात्मक देरी को मुख्य वजह बता रहे हैं। मंत्रालय की ओर से शाम पांच बजे अपडेट किए जाने के बाद कोविड-19 के सर्वाधिक 1,018 मामले महाराष्ट्र से, तमिलनाडु में 690 मामले और दिल्ली में 576 मामले हैं। तेलंगाना में संक्रमण के मामले बढ़कर 427 हो गए। केरल में 336 मामले, राजस्थान में 328 मामले, उत्तर प्रदेश में 343 मामले और आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 305 मामले हैं।

मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 229 हो गए। कर्नाटक में यह आंकड़ा 175, गुजरात में 165, हरियाणा में 147, जम्मू-कश्मीर में 116, पश्चिम बंगाल में 99, पंजाब में 91 है। ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 42 , बिहार में 38, उत्तराखंड में 31, असम में 27, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 18 और लद्दाख में 14 है। अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में संक्रमण के दस-दस मामले हैं।

गोवा में सात मामले और पुडुचेरी में पांच मामले हैं। झारखंड में कोविड-19 के चार मामले, मणिपुर में दो और त्रिपुरा, मिजोरम तथा अरूणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...