back to top

चीन में बढ़ा कोरोना, वुहान में व्यापक जांच के आदेश

बीजिंग। चीन के अधिकारियों ने वुहान में कोविड-19 के मामले असमान्य रूप से बढ़ने पर शहर में व्यापक स्तर पर जांच करने की मंगलवार को घोषणा की। उल्लेखनीय है कि 2019 के अंत में वुहान शहर में ही इस महामारी की उत्पत्ति हुई थी। वुहान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आए, जो एक साल से अधिक समय में वहां स्थानीय स्तर पर सामने आए संक्रमण के नए मामले हैं। वुहान में महामारी की शुरूआत होने के बाद से चीन ने देश में संक्रमण के प्रसार पर बहुत हद तक नियंत्रण कर लिया था। तब से, जब कभी संक्रमण के नये मामले सामने आए, अधिकारियों ने फौरन लॉकडाउन लागू कर और व्यापक स्तर पर जांच के जरिए महामारी के प्रसार को काबू कर लिया।

कोविड-19 मामलों की मौजूदा संख्या सैकड़ों में है और यह (कोविड-19) पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापक स्तर पर फैला है तथा कई प्रांतों और राजधानी बीजिंग सहित शहरों में पहुंच गया है। इनमें से कई मामले कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के हैं जो काफी संक्रामक हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को 90 मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें 61 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण होने के हैं जबकि 29 मामले हाल ही में विदेशों से आए लोगों में हैं। स्थानीय मामलों में ज्यादातर जियांग्सु प्रांत में है, जहां प्रांतीय राजधानी नानजिंग में हवाईअड्डे पर संक्रमण के मामले सामने आए और यह 105 किमी दूर यांगझोउ शहर तक पहुंच गया।

 

अधिकारियों ने नानजिंग में पांच और यांगझोउ शहर में 40 नये मामलों की पुष्टि की है। पांच अन्य प्रांत और बीजिंग तथा शंघाई शहर में नये स्थानीय मामले एकल अंक में सामने आए हैं। इस बीच, सरकार से संबद्ध वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोविड-19 का चीनी टीका वायरस के नये स्वरूप के खिलाफ कम प्रभाव क्षमता रखता है, लेकिन फिर भी कुछ सुरक्षा प्रदान करता है। चीन में अभी सिर्फ चीनी टीके ही दिये जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक देश में अब तक 1.6 अरब खुराक दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...