back to top

निमोनिया, डायरिया से बच्चों को बचाने में भारत की उपलब्धियों को नुकसान पहुंचा रहा कोरोना

नई दिल्ली। वार्षिक निमोनिया और डायरिया प्रगति रिपोर्ट के ताजा संस्करण के अनुसार भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को टीकाकरण कर निमोनिया और डायरिया से बचाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, लेकिन कोविड-19 महामारी से इस दिशा में अर्जित उपलब्धियों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में इंटरनेशनल वैक्सीन एक्सेस सेंटर (आईवीएसी) की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में जहां बच्चों में बीमारी की रोकथाम और उनके इलाज संबंधी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, वहीं भारत ने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है और बच्चों को डायरिया और निमोनिया की रोकथाम के टीके सुनिश्चित किए हैं।

रिपोर्ट में ताजा उपलब्ध आंकड़ों से दस संकेतकों का विश्लेषण कर इस प्रगति को आंका गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में अधिक आबादी होने की वजह से पांच साल से कम उम्र के बच्चों की निमोनिया और डायरिया से मृत्यु का जोखिम अन्य किसी देश से अधिक है। हर साल भारत में निमोनिया और डायरिया से पांच साल से कम उम्र के करीब 2,33,240 बच्चों की मृत्यु हो जाती है और यह आंकड़ा लगभग 640 बच्चे प्रतिदिन है।

इसमें कहा गया है कि भारत में रोटावायरस टीके का दायरा 18 प्रतिशत बढ़ गया। 2018 में यह 35 प्रतिशत था जो 2019 में 53 प्रतिशत हो गया। बयान के अनुसार भारत में डायरिया के इलाज का कवरेज सबसे कम है और केवल 51 प्रतिशत बच्चों को ओआरएस घोल मिला वहीं केवल 20 प्रतिशत बच्चों को जिंक मिला।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...