back to top

यूपी में कोरोना का ग्राफ पहुंचा 727, तीन और मरीजों की मौत : अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ में 31 नए मामले, सारे जमाती, 1 की मौत

प्रदेश में होगा डेथ ऑडिट, इलाज में करेगा डॉक्टरों की मदद

हर जिले को भेजने होंगे सैंपल, एक भी मामला न होने वाले जिले भी शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने अब तेजी से अपने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। सूबे में बुधवार को कोरोना संक्रमण के लगभग 70 नए मामले आये हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 727 पहुंच गयी है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को 31 नए मामले सामने आये हैं। लखनऊ में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गयी है। राजधानी में कोरोना से हुई यह पहली मौत है। मरने वाले के साथ सारे नए मामले जमातियों या उनके संपर्क में आने वाले लोगों के हैं। इसके साथ लखनऊ में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ कर 75 हो गयी है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेससवार्ता में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 44 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 727 हो गयी है, जबकि अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में तीन मरीजों की मौत बुधवार को हुई है। संक्रमण से मरने वालों में सब बुजुर्ग हैं या जिनकी पहले से ही कोई मेडिकल हिस्ट्री है। संक्रमित लोगों में आयु वर्ग के हिसाब से नवजात से 20 वर्ष तक 16 प्रतिशत मरीज हैं, 21-40 के बीच 46.5, 41-60 के बीच 26 और 60 या उससे अधिक के 10.5 फीसद मरीज सामने आये हैं।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि पहले चरण में 15 जिलों में 500 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि दूसरे चरण के 29 जनपदों में 109 संक्रमण के मामले सामने आये हैं। इस तरह से कुल 119 मामले इन्ही जिलों से हैं। उन्होंने कहा कि इनमे से 58 से 60 प्रतिशत मामले तब्लीगी जमात से वापस आये या उनके संपर्क में आने वालों के हैं। प्रदेश में अब तक 2717 जमातियों या उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा चुकी है और उनमे से 2470 की क्वारंटाइन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के सदर बाजार में भी जो संक्रमण के मामले आये हैं वह भी सारे के सारे या तो जमती या उनके संपर्क में आने वालों के ही है।

प्रसाद ने कहा कि कुल 10661 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है। उन्होंने बताया की सैंपलिंग और टेस्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है और सोमवार को ही 2433 सैंपलों की टेस्टिंग की गयी। उन्होंने बताया कि निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे जिले जिन में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है, वहां से भी हर दिन कम से कम 20 सैंपल भेजे जाएं। जिन दिलों में 50 या उससे ज्यादा मामले हैं वहां से 150 से 200 सैंपल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। हॉट स्पॉट्स के संबंध में उन्होंने बताया की ऐसी जगहों पर बड़े स्तर पर कन्टेनमेंट और सर्विलांस किया जा रहा है, ताकि वहां मौजूद ज्यादा से ज्यादा संक्रमण के मामलों की पहचान करके, संक्रमितों को क्वारंटाइन कर उनका इलाज किया जाये। इसका मुख उद्देश्य है कि संक्रमण को जल्द से जल्द आगे फैलने से रोका जाये।

प्रमुख सचिव ने बताया की कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों के संबंध में एक कमेटी बनायीं जा रही है, जो हर मौत का आॅडिट करेगी। इसके संबंध में आदेश प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा जारी करेंगे। यह इसलिए किया जा रहा जिससे यह पता किया जा सके कि किसी व्यक्ति को बचने के लिए और क्या प्रयास किये जा सकते थे। उन्होंने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट से इलाज करने डॉक्टरों को सहायता मिलेगी की किस स्तर पर कैसे बेहतर इलाज आगे किया जा सकता है। ऑडिट रिपोर्ट सभी को भेजी जाएगी। यह डॉक्टरों की भविष्य में इलाज करने मदद करेगी।

प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इमरजेंसी सेवाएं चाहे सरकारी हों या प्राइवेट सेक्टर में चलती रेहनी चाहिए और उसमे कोई बाधा न आये। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में रविवार को निजी सेवा के डॉक्टरों को इन्फेक्शन प्रिवेंशन की ट्रेनिंग दी जा चुकी है और 35 जिलों में प्रशिक्षण मंगलवार को होगा। उन्होंने कहा कि वैसे सरकारी डॉक्टरों का प्रशिक्षण पहले ही कई बार हो चुका है, लेकिन बुधवार को एक बार फिर से ट्रेनिंग दी जाएगी। पूल टेस्टिंग के बारे में उन्होंने बताया कि आगरा से सैंपल लिए गए हैं और अब केजीएमयू पांच-पांच सैंपल्स का परीक्षण करेगा।

RELATED ARTICLES

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...