back to top

कोरोना : सेना, रक्षा मंत्रालय के कर्मी एक दिन का वेतन पीएम केयर्स फंड में करेंगे दान

नई दिल्ली। सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राहत कोष में दान करने का फैसला किया है जो कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपये होगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अलग से घोषणा की कि वह एक महीने का वेतन कोष में दान करेंगे। मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) स्थापना की घोषणा की थी। कई केंद्रीय मंत्रियों, निजी संस्थाओं, उद्योगपतियों और सरकारी संगठनों ने प्रधानमंत्री की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है और कोष में योगदान दिया है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 979 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि इससे 25 व्यक्तियों की मौत हुई है। रक्षामंत्री ने कहा, मैंने अपना एक महीने का वेतन पीएम केयर्स फंड में दान करने का निर्णय किया है। आप भी इस कोष में योगदान कर सकते हैं और कोविड-19 के खतरे से लडऩे के भारत के संकल्प को मजबूत कर सकते हैं।

सिंह ने साथ ही कहा कि उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) चेयरमैन को पीएम केयर्स फंड के लिए एक करोड़ रुपए जारी करने के लिए कहा है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिंह ने मंत्रालय के कर्मचारियों द्वारा कोष में एक दिन के वेतन के योगदान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा, अनुमान है कि सेना, नौसेना, वायुसेना, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य सहित रक्षा मंत्रालय द्वारा लगभग 500 करोड़ रुपए सामूहिक रूप से कोष में उपलब्ध कराए जाएंगे। कर्मचारियों का योगदान स्वैच्छिक है और इससे बाहर रहने के इच्छुक लोगों को छूट दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...