back to top

दिल्ली व केंद्र सरकारों के संयुक्त प्रयासों से कोरोना पर नियंत्रण पाया गया : केजरीवाल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार, केंद्र और अन्य संगठनों के संयुक्त प्रयासों से कोविड-19 की स्थिति अभी नियंत्रण में आ गई है। लेकिन उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सामाजिक और व्यक्तिगत व्यवहार में किसी भी चूक से मामलों में फिर वृद्घि हो सकती है। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थिति उतनी भयावह नहीं है जितना एक महीने पहले अनुमान लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि यहां उपचाररत मरीजों की संख्या बढऩे के बजाय घट रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की वेबसाइट ने कुल एक लाख कोविड-19 मामलों का और 30 जून तक 60,000 संक्रमित मामलों को अनुमान लगाया था। लेकिन अभी उपचाररत मरीजों की संख्या लगभग 26,000 है। उन्होंने कहा, इस अनुमान के बाद हम चुपचाप नहीं बैठे रहे और उन सभी लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया जो स्थिति से निपटने में हमारी मदद कर सकते थे। हमने मदद के लिए होटलों, बैंक्वेट हॉल, केंद्र, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से संपर्क किया।

उन्होंने कहा, जहां हमें मदद नहीं मिली, वहां उनके पैर पकड़े। केंद्र पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना वायरस संबंधी तैयारियों पर पर नजर रख रहा है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घर-घर सर्वेक्षण, जांच में तेजी और बेड की संख्या बढ़ाने सहित कई कदमों की घोषणा की। उन्होंने कहा, दिल्ली में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी तरह, मौतों की संख्या कम हो रही है… अभी कोविड-19 की स्थिति उतनी भयानक नहीं है जितनी पहले थी। यह सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि एक महीने पहले, मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 38 प्रतिशत थी, लेकिन अब यह 67 प्रतिशत है। कुल 87,000 मामलों में से 58,000 लोग अब तक घातक वायरस से उबर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले अस्पतालों में 8,500 बिस्तर थे, लेकिन अब बेड की संख्या करीब 15,000 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, पहले, जब हमने 100 लोगों पर कोविड-19 परीक्षण किया तो 31 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब, 100 लोगों के परीक्षण पर केवल 13 मामले सामने आ रहे हैं। इन सब बातों से पता चलता है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

हालांकि, केजरीवाल ने लोगों से सोशल मीडिया पर विशेषज्ञों के विचारों पर ध्यान नहीं देने की अपील की कि दिल्ली में कोरोना वायरस का चरम दौर बीत चुका है। उन्होंने नागरिकों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी मानदंडों का पालन करने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने कहा, कोई चूक नहीं होनी चाहिए। बहुत प्रयास के बाद, हम उस स्थिति से बाहर आए हैं जो एक महीने पहले थी। हम अपना काम जारी रखेंगे। कहावत है – सर्वाेत्तम की उम्मीद रखें लेकिन बहुत बुरे के लिए तैयार रहें। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारी जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...