back to top

शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स चौथे दिन 581 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन जारी रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पिवार को 581 अंक से अधिक टूट कर 28,288.23 अंक पर बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका में निवेशक सुरक्षित विकल्पों को तरजीह दे रहे हैं।

प्रमुख तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में एशिया के अन्य बाजारों की तरह ही गिरावट रही। सेंसेक्स दोपहर में कुछ समय की तेजी के बाद बिकवाल के दबाव में आगया। यह अंत में 581.28 अंक यानी 2.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,288.23 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 2,656.07 अंक का उतार-चढ़ाव आया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205.35 अंक यानी 2.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,263.45 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 7,900 के स्तर से नीचे चला गया था। कारोबारियों के अनुसार कारोबार के दौरान रुपए की विनिमय दर डॉलर के मुकाबले 75 को पार कर गया। इससे बाजार धारणा और प्रभावित हुई। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें 10.24 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। उसके बाद क्रमश: मारुति (9.85 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (9.50 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (9.28 प्रतिशत), टेक महिंद्रा (8.43 प्रतिशत) और ओएनजीसी (7.35 प्रतिशत) का स्थान रहा।

वहीं लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में आईटीसी, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और हीरो मोटो कार्प में 7.50 प्रतिशत तक की तेजी आई। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टाक ब्रोकर्स के इक्विटी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव की चिंता के बीच वैश्विक बाजरों में गिरावट आई और उतार-चढ़ाव देखा गया। उन्होंने कहा, दोपहर के कारोबार में बाजार में मामूली तेजी रही लेकिन ज्यादतर समय बाजार में गिरावट ही रही।

कारोबारियों के अनुसार विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों और सरकारों के प्रोत्साहन उपायों की घोषणा के बावजूद एशिया में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है। निवेशकों को चिंता है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी में जा रही है। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी में सर्वाधिक 8 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग का हैंग सेंग, जापान का निक्की और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...