back to top

गर्मियों में दही का सेवन करें या फिर छाछ की, शरीर के लिए क्या है अच्छा, आइये जानें

हेल्थ/लाइफ स्टाइल। Health Tips/Health News : गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। कड़ी धूप में बाहर निकलने से लोग बचते हैं। कड़ी धूप में बाहर जाने पर प्यास तेजी से लगती हैं। इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह तरह के जूस पीते हैं। ऐसे हम बात कर रहे हैं दही और छाछ की। खाना खाने के बाद दही और छाछ का सेवन करें। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मी किस चीज का सेवन ज्यादा अच्छा होता है आज हम इस खबर के माध्यम से जानेंगे।

दही और छाछ दोनों ही गर्मियों के लिए सुपरफूड हैं। ये दोनों ही गर्मियों में बहुत लोकप्रिय हैं। ये दोनों चीजें पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करती हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना ​​है कि दही और छाछ एक ही हैं। लेकिन दही और छाछ में कई अंतर हैं।

दही और छाछ दोनों ही दूध से बने डेयरी उत्पाद हैं, लेकिन दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। उदाहरण के लिए, दही एक गाढ़ा और पोषक तत्वों से भरपूर डेयरी उत्पाद है। दही दूध से बनता है। इसमें प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, विटामिन बी12 और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है।

छाछ दही को जमाकर बनाई जाती है, जिसमें अतिरिक्त मक्खन निकाल दिया जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक और वसा की मात्रा कम होती है, जिससे यह हल्का और आसानी से पचने योग्य होता है। तो अब आइए जानते हैं कि गर्मियों के लिए दही बेहतर है या छाछ?

छाछ शरीर को ठंडा रखती है क्योंकि यह हल्की होती है और इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। दही भी शीतलता प्रदान करता है, लेकिन यह भारी होता है और शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है, विशेष रूप से जब इसे अधिक मात्रा में खाया जाए। इसलिए गर्मियों में छाछ एक अच्छा विकल्प है।

पाचन के लिए कौन सा बेहतर है?

छाछ आसानी से पच जाती है और गैस, अपच और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करती है। दही गाढ़ा और भारी होता है। जिसके कारण कुछ लोगों को अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए, छाछ पाचन के लिए अधिक फायदेमंद है।

वजन घटाने के लिए कौन सा बेहतर है?

छाछ में कैलोरी और वसा कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। दही में कैलोरी और वसा अधिक होती है, इसलिए इसे अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन घटाने के लिए छाछ बेहतर है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...