back to top

दिल्ली-यूपी को दहलाने की साजिश विफल, आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार

नयी दिल्ली। मध्य दिल्ली के रिज रोड इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आईएसआईएस के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकी हमले की फिराक में था। उसके पास से दो आईईडी के अलावा एक आधुनिक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

आतंकी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बड़े हमले की योजना बनाई थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते वह इसे अंजाम नहीं दे पाया। आतंकी ने आत्मघाती हमले के लिए एक फिदायीन परिधान भी तैयार किया था और यूपी में बलरामपुर में अपने गांव के कब्रिस्तान के पास उसने छोटे उपकरणों के जरिये उसका परीक्षण भी किया था। उधर, आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली और अयोध्या समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

परिवार के साथ अफगानिस्तान जाने की योजना बना रहा था आतंकी

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि आतंकी अपने परिवार के साथ हिजरत के लिए अफगानिस्तान के खुरासान जाने की योजना बना रहा था। इसके लिए उसने अबु हुजैफा अल बकिस्तानी के निर्देश पर पत्नी और अपने चार बच्चों के लिए पासपोर्ट भी बनवा लिया था, लेकिन बकिस्तानी की हत्या के बाद उसकी योजना धरी रह गई। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पीएस कुशवाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के निवासी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ के पास से दो प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुए हैं।

उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड इलाके से संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घटना के समय वह मोटरसाइकिल से जा रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके पास से जो दो आईईडी मिले हैं उन्हें केवल टाइमर लगाकर सक्रिय किया जाना था। गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बता दें कि मुस्तकीम ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमले की साजिश रची थी, लेकिन भारी सुरक्षा इंतजामों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाया।

 भीड़भाड़ वाले इलाके में आईईडी रखने का था इरादा

आतंकी हमले के लिए वह 15 अगस्त के आसपास दिल्ली आने वाला था। उसके बाद वह सुरक्षा में ढील होने की सोचकर यहां आया था, लेकिन पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रेशर कुकर आईईडी रखने का उसका इरादा था। आईईडी लगाने के बाद उसे नए निर्देश का इंतजार करना था। वह फिदायीन हमले की फिराक में था, लेकिन उसे यह नहीं बताया गया कि कब और कहां हमला करना है। मुस्तकीम पर पिछले वर्ष से नजर रखी जा रही थी।

पुलिस का अभियान पिछले एक वर्ष से चल रहा था। पुलिस के अनुसार वह आईएसआईएस आतंकवादियों के संपर्क में था, जिन्होंने उसे भारत में आतंकवादी हमले की साजिश रचने का निर्देश दिया था। पुलिस ने ब्योरा देते हुए कहा कि वह पहले यूसुफ अल हिंदी के संपर्क में था जो सीरिया में मारा गया। उसके बाद वह पाकिस्तानी अबू हजेफा के संपर्क था जो अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में मारा गया। बाद में उसके एक और आका ने उसे हमला करने के लिए निर्देश दिया।

छोटे उपकरणों के जरिए इसका परीक्षण भी किया

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इसी मकसद से वह दिल्ली आया था। दो प्रेशर कुकर आईईडी के साथ एक अत्याधुनिक पिस्तौल, चार कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। संदेह है कि यह चोरी की मोटरसाइकिल है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आतंकी ने आत्मघाती हमले के लिए एक फिदायीन परिधान भी तैयार किया था और अपने गांव के कब्रिस्तान के पास उसने छोटे उपकरणों के जरिए इसका परीक्षण भी किया। जांच अधिकारी इसका पता चला रहे हैं कि उसने कब प्रेशर कुकर आईईडी बनाए या किसी ने उसे यह दिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का एक बम निरोधक दस्ता बम या आईईडी उठाने में मददगार एक रोबोट और नियंत्रित माहौल में बम को निष्क्र्रिय करने में इस्तेमाल होने वाले टीसीवी वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। उधर, आतंकवादी की गिरफ्तारी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और सभी पुलिस अधिकारियों से सतर्कता तथा जरूरी एहतियात बरतने को कहा है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल्ली सीमा पर जांच भी बढ़ा दी गई है। नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने बताया कि दिल्ली से आने और दिल्ली जाने वाले वाहनों तथा यात्रियों की सीमा पर जांच की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...