back to top

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट सीरीज कराने पर विचार : सीए

मेलबोर्न। क्रिकेट की दो ताकतों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज एक ही स्टेडियम में दर्शकों के बिना। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) इस विकल्प पर विचार कर रहा है। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं और कई सीरीज स्थगित की जा चुकी हैं और ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप और उसके बाद भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज संकट में पड़ी हुई है।

भारतीय टीम साल 2020 के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई दौरा करना है, जहां दोनों देशों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड चाहता है कि ये सीरीज पांच मैचों की हो। सीए क्रिकेट गतिविधियां ठप्प होने से वित्तीय दबाव झेल रहा है और कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा चुकी है तथा खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की तैयारी है।

इन हालात में सीए चाहता है कि भारत के साथ सीरीज हर हाल में हो ताकि उसके नुकसान की भरपाई हो सके। सीए के विकल्पों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज आयोजित करने की योजना है। सीए के सीईओ केविन रॉबर्ट्स चाहते हैं कि साल के आखिर में भारत के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हो।

रॉबर्ट्स ने वीडियोकॉल के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, आगामी सत्र में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर कोई भी निश्चितता नहीं है, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सीए के रिश्ते काफी मजबूत हैं। दरअसल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत को इस दौरे पर चार टेस्ट और तीन वनडे खेलने हैं, लेकिन नवंबर में शुरू होने वाली इस सीरीज में एक टेस्ट मैच और जोड़ा जा सकता है।

बीसीसीआई के साथ अपने संबंधों को मधुर बताते हुए रॉबर्ट्स ने कहा कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की संभावना है, लेकिन अभी इस समय कुछ भी निश्चित नहीं है।उन्होंने कहा, हमने भविष्य में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की इच्छा जाहिर की है। ये ऐसी चीज है जिसे लेकर हम दोनों प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

नीदरलैंड के आगे नहीं चला भारतीय डिफेंस, विश्व कप में 2-0 से मिली हार

एम्सटेलवीन।एक बार फिर भारतीय गोलकीपरों सविता और बिछू की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन पेरिस ओलंपिक और पिछले तीन बार...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...