back to top

कोविड-19 से लड़ाई में जान गंवाने वाले चिकित्सकों को मानें शहीदों के समतुल्य

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले सभी चिकित्सकों को सैन्य बलों के शहीदों के समतुल्य माना जाए और उन पर आश्रित परिजनों को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जाएं।

देश में चिकित्सकों के सबसे बड़े संगठन ने पत्र में कहा कि वैश्विक महामारी से लड़ाई के दौरान जान गंवाने वाले सभी चिकित्सकों के परिवारों के लिए समावेशी राष्ट्रीय क्षतिपूर्ति ही उनके बलिदान के प्रति न्याय कर सकेगी। आईएमए ने सरकारी डेटा के हवाले से कहा कि 87,000 स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 से पीड़ित हुए तथा उनमें से 573 की मौत हो गई।

हालांकि केंद्र ने इस संबंध में आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। आईएमए ने 30 अगस्त को लिखे इस पत्र में कहा कि इन आंकड़ों ने देश भर में चिंता बढ़ा दी है। उसने कहा कि कुल 2,006 चिकित्सक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए और उनमें से 307 की मौत हो गई। इनमें से 188 चिकित्सक जनरल प्रैक्टिशनर थे जो सबसे पहले लोगों के संपर्क में आते हैं।

इसमें कहा गया, चिकित्सकों पर वायरस का भार बहुत अधिक है और एक समुदाय के रूप में मामला मृत्यु दर (सीएफआर) भी अधिक है। आईएमए को यह कहने को मजबूर होना पड़ा है कि महामारी के दौरान वे अपने घर पर सुरक्षित रह सकते थे लेकिन उन्होंने देश की सेवा करने का निर्णय लिया।

आईएमए ने कहा, इस महामारी से लड़ाई में जिन चिकित्सकों ने जान बलिदान की है उन्हें भारतीय सैन्य बलों के समतुल्य मानते हुए उचित स्थान दिया जाए। उनके जीवनसाथी अथवा उन पर निर्भर परिजनों को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाए।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...