back to top

संजय गांधी अस्पताल खोले जाने की मांग को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना 

अमेठी। अमेठी में इलाज में कथित लापरवाही के चलते एक महिला की मौत के बाद संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने और सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव के विरोध में कांग्रेस नेता और विधान परिषद के पूर्व सदस्य दीपक सिंह ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के कार्यालय पर धरना दिया तथा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया है।

गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भी संजय गांधी अस्पताल पर कार्रवाई की निंदा की है।कांग्रेस नेता ने कहा कि संजय गांधी अस्पताल खोले जाने और सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के बहाल होने तक उनका सत्याग्रह और धरना जारी रहेगा। धरने में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित पार्टी के कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं।

धरना स्थल पर दीपक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया भाजपा सरकार ने ईर्ष्यावश संजय गांधी अस्पताल को बंद कर दिया, पर अपने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की। अस्पताल खुलने, उनकी व्यवस्था में सुधार, डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती किए जाने तक अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सीएमओ आफिस पर हमारा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना जारी रहेगा।

उन्होंने कहा, संजय गांधी अस्पताल बंद कर दिया गया, जबकि सरकारी जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी में डॉक्टर और स्टाफ न के बराबर हैं। जांच की मशीनें नहीं है, अगर मशीन है तो आपरेटर नहीं हैं। ऐसे में संजय गांधी अस्पताल को बंद कर अमेठी के आम गरीब इंसान को इलाज के अभाव में मरने के लिए छोड़ दिया गया है।

संजय गांधी अस्पताल का संचालन संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा किया जाता है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं, तथा पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इसके सदस्य हैं। इस अस्पताल की आधारशिला एक सितंबर 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी, और 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इसका लोकार्पण किया था। तबसे यह अस्पताल निरंतर अपनी सेवाएं दे रहा था।

अमेठी के राम शाहपुर की महिला मरीज दिव्य शुक्ला 14 सितंबर को पथरी के आपरेशन के लिए इस अस्पताल में भर्ती हुई और उसकी मौत के बाद अस्पताल विवादों में आ गया। दिव्या के पति अनुज शुक्ला का आरोप है कि उसकी पत्नी को अधिक मात्रा में एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और अंतत: मौत हो गई। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई।

यह खबर पढ़े- राजनाथ सिंह ने हिंडन एयरबेस में भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम का किया उद्घाटन, सी-295 विमान सेना में शामिल 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...