back to top

असम में सत्ता में आने पर कांग्रेस कभी भी सीएए लागू नहीं करेगी : राहुल

शिवसागर (असम)। भाजपा और आरएसएस पर असम को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी असम समझौते के हर सिद्घांत की रक्षा करेगी और अगर राज्य में सत्ता में आती है तो कभी भी संशोधित नागरिकता कानून लागू नहीं करेगी। विधानसभा चुनावों से पहले असम में पहली रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि राज्य को अपने मुख्यमंत्री की जरूरत है जो लोगों की आवाज सुने, न कि जो नागपुर और दिल्ली की आवाज सुने। असम में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

उन्होंने कहा, असम समझौते से शांति आई है और यह राज्य के लिए रक्षक की तरह है। मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता समझौते के हर सिद्धांत की रक्षा करेंगे। इससे बिल्कुल नहीं भटकेंगे। गांधी ने कहा कि असम में अवैध आव्रजन एक मुद्दा है और विश्वास जताया कि राज्य के लोगों में वार्ता के माध्यम से मुद्दे के समाधान की क्षमता है। असम समझौते के मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस पर राज्य को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, अगर असम बंटता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि असम के लोग और शेष भारत प्रभावित होंगे।

विवादास्पद सीएए के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो किसी भी स्थिति में यह कानून लागू नहीं किया जाएगा। गांधी सहित पार्टी के सभी नेता गमछा पहने हुए थे, जिसपर सांकेतिक रूप से सीएए शब्द को काटते हुए दिखाया गया, जो विवादास्पद कानून के खिलाफ एक संदेश था। गांधी ने कहा कि असम को उनके ‘अपने लोगों’ में से एक मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो उनके मुद्दों को सुने और उन्हें हल करने की कोशिश करे।

उन्होंने कहा, ‘रिमोट कंट्रोल एक टीवी चला सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री को नहीं। वर्तमान मुख्यमंत्री नागपुर और दिल्ली की बात सुनते हैं। अगर असम को फिर से इस तरह का मुख्यमंत्री मिलता है, तो इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। युवाओं को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो उन्हें नौकरी दे।’ प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और ‘उनके करीबी व्यापारियों’ पर कटाक्ष करते हुए गांधी ने कहा, ‘मैंने असम के लिए एक नया नारा तैयार किया है – हम दो, हमारे दोअ असम के लिए हमारे और दो, और सबकुछ लूट लो।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्राकृतिक संसाधनों और पीएसयू को देश के दो बड़े व्यवसायियों को बेचा जा रहा है। गांधी ने मोदी सरकार पर कोविड-19 महामारी के दौरान सार्वजनिक धन की लूट करने और दो बड़े व्यवसाई दोस्तों के ऋण माफ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के नेतृत्व में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने असम में हिंसा समाप्त कर शांति लाई थी।

RELATED ARTICLES

कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ट्रोना (अमेरिका)। अमेरिकी वायुसेना के विशिष्ट ‘थंडरबर्ड्स’ दस्ते का एक लड़ाकू विमान दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि...

टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो...

3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी ने भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया नेवी दिवस

लखनऊ। 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ ने बोट पूल में भारतीय नौसेना के साहस, समर्पण और समुद्री उत्कृष्टता को नमन करते हुए नेवी...

सनातन समागम में गोमती आरती संग भजन संध्या

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 145वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन नशा व अपराध मुक्त प्रदेश दीपदान संकल्प रामायण, गीता ग्रंथो के साथ शरीर विज्ञान प्रतियोगिता...

दो देशों की सांस्कृतिक संगम की प्रदर्शनी 7 से

भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचनालखनऊ। भारत और रूस की कला परंपराएं भाव, आध्यात्मिकता और प्रकृति-प्रेम की साझा दृष्टि से जुड़ी हैं। भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचना...

आकर्षण का केंद्र रही राधाकृष्ण की झांकी, खेली फूलों की होली

पूणार्हुति और भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन सनातन परंपरा में व्यक्ति नहीं, विश्व का कल्याण सर्वोपरि : पं. गोविंद मिश्रा लखनऊ। हरि की...

छाप तिलक सब छीनी… की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में पंजाबी डांस एवं घूमर नृत्य का अद्भुत संगमलखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर...

पांचवें भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ आज से

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय छवि की झलकस्टार नाइट, रॉक बैंड, कॉमेडी नाइट का जलवा28 राज्यों के उत्पाद सहित अनेकों स्टॉल लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित देश...

मनकामेश्वर उपवन घाट पर हुई गोमती आरती

घाट भक्तिमय और अलौकिक ऊर्जा से भर उठालखनऊ। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अति पावन अवसर पर, मनकामेश्वर सेवा गोमती के तत्वावधान में, मनकामेश्वर उपवन घाट...