back to top

प्रधानमंत्री मोदी के काम में अच्छाई खोजना भूसे के ढेर में सूई ढूढ़ने जैसा: सलमान खुर्शीद

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम में अच्छाई खोजना भूसे के ढेर में सूई खोजने जैसा है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशासनीक मॉडल में सबकुछ खराब ही नहीं है, और उनके द्वारा किए गए काम को स्वीकार नहीं करने और हमेशा उनकी आलोचना करते रहने से कुछ नहीं होने वाला। कांग्रेस के अन्य नेताओं शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी ने इस टिप्पणी को लेकर जयराम रमेश का साथ दिया था और कहा था कि सही काम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी होनी चाहिए।

खुर्शीद ने रविवार को पीटीआई से कहा कि मेरी नजर में, मोदी द्वारा किए गए अच्छे काम को खोजना भूसे के ढेर में सूई खोजने जैसा है। मोदी की हमेशा आलोचना नहीं करने की रमेश और अन्य नेताओं की टिप्पणी के संबंध में पूर्व केन्द्रीय मंत्री खुर्शीद ने कहा कि वह किसी को सीधे-सीधे जवाब नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उससे और भ्रम पैदा होगा। खुर्शीद ने कहा कि रमेश ने वह कहा जो वह कहना चाहते थे। हम सभी चीजों को उसी हिसाब से देखते हैं जो हमारे लिए सही होता है। जैसा कि मैंने कहा, मेरे लिए मोदी के काम में अच्छाई खोजना भूसे के ढेर में सूई खोजने जैसा होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...