back to top

युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने को लेकर कांग्रेस ने की बैठक

लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार प्रदेश भर में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, प्रोफेशनल कांग्रेस एवं डाटा एनालिटिक विभाग के पुर्नगठन एवं मजबूती प्रदान करने के तहत शुक्रवार को लखनऊ मण्डल के प्रभारी अमरीश सिंह गौड़ की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने और उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर सभी कांग्रेसजनों को फ्रन्टल संगठनों में जुझारू एवं कर्मठ युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाने हेतु मंडल प्रभारी ने दायित्व सौंपा। विगत 45 वर्षों में सर्वाधिक बेरोजगारी बढ़ने, भर्तियों में घोटाले, शिक्षा का व्यापारीकरण, छात्र संघों की बहाली न करना, युवाओं और बेरोजगारों के प्रति केन्द्र एवं यूपी की भाजपा सरकार की उदासीनता, मंहगाई, महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार एवं अपराध आदि मुद्दों पर सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष दीपांकर सिंह, विशाल राजपूत, मनोज तिवारी, प्रवीन सिन्हा सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, प्रोफेशनल कांग्रेस एवं डाटा एनालिटिक के पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...