back to top

प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों पर ओछी राजनीति ना करें कांग्रेस नेता : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर प्रवासी श्रमिकों और कामगारों का मजाक बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि महामारी के इस समय में कांग्रेस के नेता ओछी राजनीति ना करें। योगी ने एक निजी समाचार चैनल से कहा, औरैया, उत्तर प्रदेश में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई है, कांग्रेस नेतृत्व को इस बात को समझना चाहिए कि उनमें से एक ट्रक राजस्थान और दूसरा पंजाब से आया था और प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को बिहार और झारखंड ले जाने के लिए उनसे भारी पैसा लिया गया था।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, तब क्या कर रहे थे ये लोग… यानी शोषण भी करेंगे और फिर ईमानदारी का चेहरा भी दिखाएंगे… सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली… ये कहावत आज कांग्रेस नेतृत्व की हो गई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर प्रवासी श्रमिकों और कामगारों का मजाक बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, मुझे लगता है कि ये कांग्रेस का बहुत शर्मनाक चेहरा है।

योगी ने कहा कि अगर राज्य सरकारें हमें प्रवासी श्रमिकों की सूची देंगी तो निश्चित ही हम अनुमति देंगे। हमें बसों और श्रमिकों की सूची चाहिए ताकि हम आश्वस्त हो सकें कि सभी प्रवासी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और हम उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा सकते हैं, लेकिन तीन दिन से कोई सूची कांग्रेस ने नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि यह राजनीति का समय नहीं है। योगी सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति दे। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर उन बसों को दिखाया जिनकी व्यवस्था कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी मजदूरों के लिए की है। प्रियंका ने शनिवार को औरैया हादसे के बाद प्रवासियों को लाने के लिए 1000 बसों को चलाने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखा था।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...