back to top

किसानों की मांगों के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए है प्रतिबद्ध : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों और उनकी मांगों को लेकर लगातार सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है।

उन्होंने बांदा एवं फतेहपुर में किसान नुक्कड़ सभाओं में उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह गूंगी, बहरी और किसानों के प्रति संवेदनहीन सरकार अहंकार का शिकार है। उन्होंने कहा कि किसानों की दुश्वारियां एव आत्महत्याएं लगातार बढ़ रही हैं जबकि सरकार का कहना है कि प्रदेश में खुशहाली का राज है।

पार्टी के एक बयान के अनुसार कांग्रेस के किसान जन जागरण अभियान के तहत राज्य के सभी 75 जनपदों के 824 ब्लाकों में पार्टी के 25 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 55 लाख किसान परिवारों से संपर्क कर रहे है और उनसे किसान मांग पत्र भरवा रहे हैं। बयान के अनुसार पार्टी द्वारा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक नुक्कड़ सभाएं की गईं, 25 फरवरी से किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायकों को एवं 28 फरवरी को सांसदगणों को ज्ञापन सौंपे गए।

बयान के मुताबिक किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानों का कर्जा माफी और बिजली का बिल आधा करने की मांग, गांव-गांव में गौशालाएं और किसानों को रखवाली भत्ता देने की मांग, गन्ने के बकाए मूल्य का भुगतान तथा समर्थन मूल्य 400 रूपये प्रति क्विंटल, धान की हाथों-हाथ खरीद, और उसका समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2500 रूपए तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 3200 रूपये प्रति कुन्तल की सरकार से मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...