back to top

पर्वाें के दौरान बरती जाये पूरी सतर्कता और सावधानी : योगी

  • हर जिले में जिलाधिकारी व सीएमओ करें दिन में दो बार समीक्षा

  • संक्रमित मरीज को अस्पताल भेजने में देर कतई न हो

  • कोविड अस्पतालों की व्यवस्था रखी जाये चाक-चौबंद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र आने वाले पर्वाें के दौरान पूरी सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड संक्रमण की दर में कमी आ रही है। इसके बावजूद किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा असावधानी जोखिमपूर्ण हो सकती है। इसलिए संक्रमण की रोकथाम व उपचार की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ यहां अपने सरकारी आवास पर कोरोना संक्रमण कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि हर जिले में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सुबह कोविड अस्पताल में और शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नियमित रूप से बैठक की जाये। इस बैठक में संक्रमण के नियंत्रण के लिए चलायी जा रही गतिविधियों की समीक्षा की जाये और आगे की रणनीति को तय किया जाये।

योगी ने निर्देश दिये कि हर जिले में नर्सिंग होम संचालकों और आईएमए के पदाधिकारियों से नियमित संवाद बनाते हुए यह सुनिश्चित कराया जाये कि वे संक्रमित मरीज को उपचार हेतु कोविड अस्पताल भेजने में कतई विलम्ब न करें।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में कमी के बावजूद कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाये। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किये जाने की कार्यवाही लगातार जारी रखी जाये। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का भरपूर इस्तेमाल किया जाये।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सीमावर्ती जिलों सहित जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे है, वहां पर विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में कोरोना संक्रमण के मैनेजमेंट के लिए बेहतर काम किया है। उत्तर प्रदेश में स्थिति बेहतर है।

सहगल ने बताया कि कोरोना के संक्रमण के कम होने के बावजूद भी प्रदेश में कोरोना की टेस्टिंग घटाई नहीं गयी है, प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख की टेस्टिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अपनी समीक्षा में यह निर्देश दिये है कि अस्पतालों की तैयारी में कोई कमी न रखी जाये। सीएम ने कहा है कि सभी नागरिकों को जागरूक करते रहें कि संक्रमण कम होने का मतलब ये नहीं कि संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, सभी जगह सावधानी रखे, जागरूक रहे, मास्क पहने, हाथ धोये तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन ज़रूर करे। प्रदेश में कुछ जिलों में संक्रमण बढ़ने से हाॅटस्पाॅट की संख्या बराबर है, कन्टेमेंट जोन में भी थोड़ी कमी आयी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...