back to top

इंसान ही नहीं बेजुबान आवारा पशुओं की भी भूख शांत कर रहा है सामुदायिक किचन

लखनऊ। कोविड19 के चलते लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश की राजधानी की सुनसान सड़कों पर भूखे घूमने को मजबूर हुए बेजुबान आवारा पशुओं की मदद के लिए अब एनजीओ आगे आ रहे हैं।

अमौसी हवाई अड्डे के पास कानपुर रोड पर लखनऊ नगर निगम द्वारा संचालित पशु आश्रय स्थल कान्हा उपवन के प्रबंधक एवं पशु मित्र प्रकोष्ठ के प्रभारी यतेन्द्र त्रिवेदी ने कहा, कम्युनिटी किचेन अक्षय पात्र केवल क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे और अन्य लोगों को ही भोजन नहीं करा रहा है बल्कि बेजुबान आवारा पशुओं की भूख भी शांत कर रहा है। लॉकडाउन के कारण सूनी सड़कों और गलियों में आवारा कुत्तों, गायों एवं वानरों के आक्रामक होने का कारण पूछे जाने पर त्रिवेदी ने बताया कि मुख्य कारण भूख है।

त्रिवेदी ने बताया कि नगर निगम हम पशु प्रेमियों की मदद कर रहा है। निगम की मदद से हम रोज 25 से 30 हजार रोटियां आवारा पशुओं को खिला रहे हैं। हमारे सैकडों स्वयंसेवक हैं जो राजधानी के कोने कोने में जाकर भूखे जानवरों को खाना खिलाते हैं। उन्होंने बताया कि 25 से 30 हजार रोटियां रोज दी जा रही हैं। हम एनजीओ अक्षय पात्र में आटा दे रहे हैं और वे हमें रोटी तैयार करके देते हैं। एक रोटी एक रूपये 10 पैसे की पड़ती है और आटे का दाम अलग से। हम गाय और बंदरों को दलिया और रोटियां खिला रहे हैं।

पशु चिकित्सक डा. श्याम मोहन दुबे ने आवारा कुत्तों के हिंसक और आक्रामक होने की मनोवृत्ति पर कहा, आम तौर पर ऐसा नहीं होता। लेकिन इन्हें जहां पहले मीट मिलता था वहीं अब मन का खाना नहीं मिल पा रहा है। यही मुख्य समस्या है। पशु प्रेमी कृष्ण कुमार ने बताया कि लॉकडाउन ने जब आम आदमी का जीवन मुश्किल भरा बना दिया है तो बेजुबान जानवर कहां जाएं। पशुओं को तो इस चिलचिलाती गर्मी में भोजन चाहिए और अगर वो नहीं मिल पाता तो वे भी बेचैन हो जाते हैं।

त्रिवेदी ने कहा कि पहले कुत्तों का मनपसंद पैक किया हुआ भोजन मिल रहा था लेकिन अब वह महंगा हो गया है। फैक्टरी बंद है, पैक खाना मिल नहीं रहा है। जो बोरी 1400 रूपए की थी, अब 2000 रूपए से अधिक कीमत की मिल रही है। उन्होंने बताया कि राजधानी का जानकीपुरम इलाका बंदरों का प्वाइंट है, जो नगर निगम की सीमाक्षेत्र में आता है। हम वहां बंदरों को उनकी पसंद का खाना खिला रहे हैं। मसलन केले और खीरे। गायों को भी खीरे खिला रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम की सात गाडियां चल रही हैं जो आवारा पशुओं तक रोज भोजन पहुंचाने का काम कर रही हैं। भोजन तीन ग्रुप में जा रहा है और हम दूध की भी व्यवस्था कर रहे हैं। पुराने लखनऊ में पशु क्रूरता के खिलाफ अभियान (कैम्पेन अगेन्स्ट एनिमल क्रुएलिटी) की संयोजक अर्चना शुक्ला ने कहा कि लखनउ में आवारा पशुओं के खानपान की सबसे बेहतर व्यवस्था हो रही है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...