back to top

कोविशील्ड टीकों की 4.5 करोड़ और खुराक खरीदने को प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अप्रैल तक ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके कोविशील्ड की 4.5 करोड़ और खुराक 200 रुपये प्रति शॉट पर खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है जिस पर कर का अलग से भुगतान किया जाएगा। इससे पहले सरकार ने कंपनी को 1.1 करोड़ खुराकों का ऑर्डर दिया है।

पुणे से मंगलवार सुबह से विभिन्न शहरों के लिए टीकों की खेप लेकर विमानों की रवानगी शुरू हो गई है। सोमवार को दिए गए ऑर्डर के अनुसार टीके की प्रत्येक खुराक का मूल्य 200 रुपये होगा और उस पर 10 रुपये जीएसटी के साथ कुल लागत 210 रुपये आएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने टीकों की आपूर्ति के लिए ऑर्डर दिया।

सूत्रों के अनुसार कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराकों के पहले ऑर्डर की लागत 231 करोड़ रुपये आएगी, वहीं भविष्य में मिलने वाली 4.5 करोड़ खुराकों समेत कुल कीमत मौजूदा दर पर लगभग 1,176 करोड़ रुपये रहेगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकारी और नियामक मामलों के अतिरिक्त निदेशक प्रकाश कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष (सरकारी कामकाज) आर एस मनकू ने एक पत्र में कहा, सूचित किया जाता है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से अप्रैल 2021 तक टीके की 4.5 करोड़ और खुराक खरीदने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है जिसमें प्रति खुराक का मूल्य 200 रुपये होगा और इस पर जीएसटी लगेगा।

पत्र के अनुसार, यह कोविशील्ड टीके की 11 जनवरी की तारीख को दिए गए 1.1 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के आगे का ऑर्डर है। डीसीजीआई ने तीन जनवरी को टीके के आपात स्थिति में सीमित उपयोग की स्वीकृति दे दी थी। सरकार ने सोमवार को भारत बायोटेक को भी स्वदेश विकसित टीके कोवैक्सीन की 55 लाख खुराकों का 162 करोड़ रुपये में खरीद के लिए ऑर्डर दिया था। भारत में कोविड-19 का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...