back to top

सेनापति की हुंकार

नव नियुक्त सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पदभार संभालने के बाद जो कुछ कहा है वह करोड़ों देश वासियों को आश्वस्त करता है। सबसे पहले तो यह कि आतंकवाद को लेकर सेना की एक खास रणनीति है और उसी रणनीति के अनुसार सेना काम करती है। सेना के सामने देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और अगर सीमा पार से भी हमारी सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होता है, तो सेना उसे नष्ट कर देगी।

जनरल नरवणे के बयान से एक बात स्पष्ट है कि अब सीमा पर पाकिस्तान किसी भी तरह का मिस एडवेंचर करता है, तो बदला हुआ भारत और उसकी चौकस सेना, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। हाल के वर्षों में भारतीय सेना ने अपनी इस रणनीति का कई मौकों पर परिचय भी दिया है। दरअसल पाकिस्तान, आईएसआई, आतंकी और उसकी सेना इस बात को लेकर घोर आश्वस्त हो चुके थे कि भारत में घुसकर या फिर सीमा पर कोई भी मनमानी हरकत, हिंसा, आतंकवाद या आत्मघाती हमले करते रहो, भारत कुछ करेगा नहीं। ऐसा होता भी था। जब भी पाकिस्तान में बैठे आतंकी आईएसआई के साथ मिलकर भारत पर हमले करते थे, तो पहले भारत की तरफ से इसकी निंदा होती थी, फिर बर्दाश्त न करने का प्रण दोहराया जाता था और जब धीरे-धीरे मामला शांत हो जाता था तो पाकिस्तान के साथ दोस्ती की पीेंगे बढ़ायी जाती थीं। ऐसा बार-बार किया गया।

कारगिल के बाद मुशर्रफ का देश में स्वागत हुआ, मुम्बई के बाद जरदारी का स्वागत हुआ। नवाज शरीफ को मोदी के शपथ ग्रहण में आमंत्रित कर दोस्ती का हाथ बढ़ाया गया, तो बदले में पठानकोट मिला। यह दरअसल भारत की एक अघोषित नीति बन गयी थी कि वह अपने ऊपर होने वाले हमलों का बदला नहीं लेगा। लेकिन 2014 के बाद पाकिस्तन और चीन के साथ रणनीति और रिश्तों में बदलाव आया है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पठानकोट आतंकी हमला हुआ। सरकार ने इसका जवाब देने के बजाय पाकिस्तान को जांच कर दोषियों को दंडित करने का मौका दिया, लेकिन पाकिस्तान दोषियों को दंडित करने के बजाय उरी कर बैठा।

इसके बाद भारत ने बदला लेने का फैसला किया और आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया। पाकिस्तानी आतंकियों ने पुलवामा का दुस्साहस किया तो लगभग ऐलानिया अंदाज में एयर स्ट्राइक किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये। इसके बाद जब-जब पाकिस्तान सीमा पर सीज फायर तोड़ने, गोलीबारी करने जैसी हरकतें करता है, तो भारत की तरफ से दस गुना तीव्रता से प्रतिकार किया जाता है। इस आक्रामक रणनीति का असर पाकिस्तान पर स्पष्ट दिखायी देता है। भारत से कश्मीर हड़पने की साजिशें करने वाला पाकिस्तान अब पीओके और ब्लूचिस्तान बचाने के लिए जूझ रहा है। यहां तक कि चीन भी अब भारत से काफी सतर्क हो गया है।

पहले बार-बार चीन पर घुसपैठ करने के साथ भारत के विकास कार्यों को रोक देता था, लेकिन डोकलाम के बाद चीनी घुसपैठ कम हुई है और विकास में बाधा डालना तो पूरी तरह बंद ही कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सेना की आक्रामक रणनीति के कारण ही यह सब संभव हुआ है। इसलिए अगर नवनियुक्त जनरल नरवणे आतंकी खतरों को चुनौती मानते हुए जरूरत पड़ने पर सीमा पार एक्शन की बात करते हैं तो यह सेना की स्पष्ट और ठोस रणनीति का हिस्सा है और यह उचित भी है।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...