back to top

सीमा का इस तरह भारत आना इंटेलिजेंस की बड़ी चूक

सीमा हैदर के अवैध प्रवेश पर यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशकों ने जतायी आपत्ति

शैलेन्द्र श्रीवास्तव/ राजा शेख लखनऊ। पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल के रास्ते से भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाली सीमा हैदर को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। कहीं प्यार में हर हद से गुजरने की बात कही जा रही, तो कहीं उसके इस तरह से देश में प्रवेश करने को लेकर आपत्ति जतायी जा रही है। फिलहाल बात जो भी हो लेकिन इस तरह से देश में अवैध प्रवेश को लेकर सही ठहराना कहां तक सही है और गलत। इसका फैसला जांच एजेंसी और देश की सरकार ही करेगी। इस पर प्रदेश के सेवानिवृत्त पूर्व आईपीएस अधिकारियों से वॉयस आफ लखनऊ ने राय ली तो सभी ने एक सुर में सीमा हैदर मामले की सघनता से जांच की जाने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध, पूछताछ हो : सुलखान सिंह

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का कहना है कि इस तरह से किसी भी विदेशी नागरिक का अपने देश में आना ठीक नहीं माना जा सकता है।

यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और जब मामला पाकिस्तान के नागरिक का हो तो उसे संदेह की दृष्टि से देखा जायेगा चंूकि पाकिस्तान से वैसे भी हमारे देश के रिश्ते नार्मल नहीं है और पाकिस्तान के वीजे को लेकर भी हमारे यहां सख्त नियम है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल उससे जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है। सीमा हैदर के आने का कारण कोई भी हो लेकिन उसे गिरफ्तार करके सघनता से पूछताछ की जानी चाहिए।

मामला सुनियोजित लग रहा, जांच जरूरी : केएल गुप्ता

यूपी के पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता का कहना है कि सीमा हैदर का मामला सुनियोजित लग रहा है। इस तरह से एक औरत का चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करना और उसके पास 4-5 पासपोर्ट होना, बिना किसी आफिशियल सपोर्ट के संभव नहीं लगता।

एक ओर वह बताती है कि वह कक्षा पांच तक पढ़ी और दूसरी तरफ अंग्रेजी फर्राटेदार बोल रही है। यह मामला सीधा नहीं लग रहा है। इसके रिश्तेदार का भी पाकिस्तान आर्मी में होने की सूचना निकलकर सामने आयी है। इस मामले की एटीएस को सघनता से जांच करनी चाहिए। यदि उसके पाकिस्तान एजेंट होने की सूचना निकल आये तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

सीमा हैदर की गतिविधि असामान्य : डॉ. विक्रम सिंह

यूपी के पूर्व डीजीपी और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि सीमा हैदर का इस तरह से देश में आना बिल्कुल गलत है। उनके खिलाफ थाना जेवर में मुकदमा पंजीकृत है और एटीएस भी जांच कर रही है।

इनके पास पांच पासपोर्ट होना और उसमें से एक पासपोर्ट में नाम दूसरा होना सवाल खड़े करता है। साथ ही सीमा का आत्मविश्वास का स्तर इतना कि, स्पष्ट हिन्दी और उर्दू बोल रही, यह असामान्य है। चार मोबाइल फोन तोड़ना, दो सिम और चैट को मिटा देना यह भी ठीक नहीं लगता। इसमें किसका सहयोग है और वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल करना यह सामान्य स्थिति नहीं लगती। इस पर उनकी सघनता से जांच की जा रही और नियम के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

सीमा के मामले में छानबीन कर कार्रवाई हो : उमेश कुमार सिंह

प्रदेश के पूर्व आईजी उमेश कुमार सिंह का कहना है कि देश की सीमा का उल्लंघन करके आयी सीमा हैदर का आना लोगों को खराब लग रहा है। इस तरह से उसका देश में अवैध तरीके से आना गलत है और जो गलत है उसे दुरूस्त किया जाना चाहिए।

उसके पीछे कारण कोई भी हो, उसकी छानबीन होनी चाहिए। वह यहां पर किस कारण से आयी और उसके आने पर किसका सहयोग है, इसकी भी जांच जरूरी है। देश में नागरिकता को लेकर काफी सख्त रूख अख्तियार किया गया है। ऐसे मेें अवैध तरीके से आने पर नियमों के तहत गहरायी से छानबीन होनी चाहिए और सत्यता के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

बिहार राज्यसभा चुनाव : राजग ने पांचों सीटें जीतीं, नीतीश कुमार और नितिन नवीन निर्वाचित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।...

राजस्थान : दुर्लभ कैराकल की हत्या कर शव जलाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले में कैराकल यानी दुर्लभ जंगली बिल्ली को मारकर उसे जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...