back to top

कोयला खदान मामला: फंसे खनिकों में से एक का शव मिला

नई दिल्ली\शिलांग। नौसेना के गोताखोरों ने मेघालय की पूर्वी जयंतिया हिल्स में पानी से भरी एक अवैध कोयला खदान में करीब एक महीना पहले फंसे 15 खनिकों में से एक का शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया।

चिकित्सकों की निगरानी में बाहर निकाला जाएगा

नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर बताया कि नौसेना के गोताखोरों ने एक रैट होल खदान में करीब 210 फुट भीतर और 160 फुट गहराई में पानी के नीचे आरओवी का इस्तेमाल करके एक शव का पता लगाया। उन्होंने बचाव अभियान का एक वीडियो भी साथ में ट्वीट किया। अधिकारियों ने बताया कि शव को 370 फुट गहरी रैट होल खदान के मुहाने तक लाया गया है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों का एक दल घटनास्थल पर भेजा गया है जो बचावकर्ताओं को यह सलाह देगा कि शव को सुरक्षित कैसे बाहर निकाला जा सके।

यह भारत का सबसे लंबा तलाश एवं बचाव अभियान है

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर को पूर्वी जयंतिया पहाडय़िों के लुमथारी गांव में 370 फुट गहरी कोयला खदान की सुरंगों में पास की लितेन नदी का पानी भर गया था। इसके कारण 15 खनिक इसमें फंस गए थे। तब से कई एजेंसियां तलाश एवं बचाव अभियान में लगी हैं। यह भारत का संभवत: सबसे लंबा तलाश एवं बचाव अभियान है। बचाव अभियान में नौसेना, एनडीआरएफ और वायु सेना समेत कई एजेंसियां शामिल हैं। जीवित निकलने में सफल रहे पांच खनिकों ने बताया था कि काम कर रहे खनिकों में से एक ने शायद निकट खाली पड़ी और पानी से भरी खदान की दीवार में दुर्घटनावश छेद कर दिया था।

RELATED ARTICLES

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने CRPF जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...