back to top

जहरीली शराब से मौतों पर CM योगी सख्त, तीन निलंबित

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में हाल ही में जहरीली शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को उन्होंने आला अधिकारियों को तलब करके इस संबंध में गहन समीक्षा ही नहीं की, बल्कि कई अधिकारियों को आड़े हाथों भी लिया। योगी के सख्त रुख के बाद सरकारी मशीनरी सक्रिय हुई और राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गयी।प्रयागराज में सरकारी देशी शराब की दुकान से अवैध शराब की बिक्री के मामले में अपर मुख्य सचिव ने प्रयागराज के जिला आबकारी अधिकारी तथा निरीक्षक के साथ एक कांस्टेबिल को निलंबित कर दिया है।

मालूम हो कि एक हफ्ते के भीतर लखनऊ, मेरठ, बागपत, आगरा व प्रयागराज आदि में जहरीली शराब पीने से 20 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। इन मामलों में भी कई अधिकारी निलंबित किये गये थे। प्रयागराज के फूलपुर की तहसील के अमिलिया गांव में सरकारी देशी शराब की दुकान से खरीदी मिलावटी शराब के सेवन से छह लोगों की मौत पर गंभीर सीएम ने सभी जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने कार्रवाई की है।

उन्होंने प्रयागराज के जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी के साथ ही आबकारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव तथा हेड कांस्टेबिल सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया है। अभी भी तीन लोगों की हालत गंभीर है। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन सभी ने सरकारी देशी शराब की दुकान ने शराब खरीदकर उसका सेवन किया था। मिलावटी शराब से मौत के मामले में एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (ईआइबी) के साथ स्पेशल स्ट्राइक फोर्स (एसएसएफ) की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को हुई बैठक में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। योगी ने इस घटना में सभी संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए इनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह निर्देश भी दिये हंै कि जहरीली शराब बेचने में लिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त की जाये। जब्त की गयी संपत्ति की नीलामी करते हुए उससे प्राप्त धनराशि से पीड़ित परिवारों की मदद की जाये।

योगी के आदेश के बाद आबकारी और गृह महकमे ने भी जहरीली शराब के धंधे को रोकने के लिए विशेष अभियान छेड़ दिया है। संजय भूस रेड्डी ने कहा है कि इस तरह की किसी भी घटना के लिए संबंधित जिले और क्षेत्र के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सीएम की नाराजगी के बाद राजधानी के सभी सेक्टरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। खासतौर पर देसी शराब की दुकानों की जांच की गयी और सेंपल लिये गये।

नकली शराब की रोकथाम को लेकर लखनऊ में राजस्व, प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। इसमें सेक्टर एक की सात देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण अपर मजिस्ट्रेट प्रथम, सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज एवं आबकारी निरीक्षक सेक्टर वन ने किया। इसी तरह सेक्टर दो की छह देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम, सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज एवं आबकारी निरीक्षक सेक्टर दो ने किया गया। बख्शी का तालाब व अन्य ग्रामीण इलाकों में भी व्यापक छापेमारी की गयी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...