back to top

लखनऊ : सीएम योगी ने विधान मंडल में पेश किया ऐतिहासिक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान मंडल में पेश हुए सालाना बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बार लेखे-जोखे में युवाओं पर फोकस दिया गया है।

युवाओं के लिए चल रही योजनाओं के अलावा कुछ नई स्कीम्स भी शुरू की जाएंगी, जिसके लिए प्रावधान इस बजट में किया गया है। विधान मंडल में बजट पेश होने के पत्रकार वार्ता में योगी ने कहा, ‘यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रख कर पेश किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2020-21 के लिए 5,12,860.72 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। बजट में 10,967.80 करोड़ रुपए की नई योजनाओं का प्रावधान। बजट में धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान। अयोध्या में उच्च स्तरीय पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 85 करोड़ रुपए की व्यवस्था। बजट में अयोध्या हवाई अडडे के लिए 500 करोड़ रूपए का प्रस्ताव।

वाराणसी में संस्कृति केंद्र की स्थापना के लिए बजट में 180 करोड़ रूपए का प्रस्ताव। गोरखपुर के रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपए की व्यवस्था, काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ रुपए।

बजट पेश कर रहे राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अयोध्या, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए 358 करोड़ रुपए, आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 286 करोड़ रुपए तथा गोरखपुर और अन्य शहरों की मेट्रो के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रस्ताव।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...