सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश ने बसपा सुप्रीमो मायावती को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर नेताओं ने मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाईउ प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनायें। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को शुभकामनाएं दीं। पूर्व सांसद मायावती उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles