back to top

बदलता हुआ देश और उत्तर प्रदेश आपके सामने है: योगी

बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो कार्य 1947 से 2016 तक हो पाया था उससे अधिक कार्य हमारी सरकार ने अबतक के अपने कार्यकाल में किया है। योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 1947 से लेकर के 2016 तक उत्तर प्रदेश में कुल 12 मेडिकल कॉलेज थे जिसमें केवल 1790 छात्रों को प्रवेश मिल पाता था। उन्होंने कहा कि इस बार हम प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में 2578 छात्र-छात्राओं को एमबीबीएस में प्रवेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, बदलता हुआ उत्तर प्रदेश और बदलता हुआ देश आपके सामने है, हमने जीवन के अनेक क्षेत्रों में इसी प्रकार का कार्य किया है। एमबीबीएस के एक छात्र को डॉक्टर बनाने में सरकार तकरीबन 10 करोड़ रूपए खर्च करती है।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बहराइच में नवनिर्मित चिकित्सा महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत से देश आगे बढ़ रहा है और मेडिकल कॉलेज से लोगों को फायदा होगा। यहां के बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि जूनियर छात्र सीनियर से सीखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर नए एम्स खुलने की प्रक्रिया तेजी के साथ आगे बढ़ रही है और यही कारण है कि विगत तीन-चार वर्षों में देश में नए चिकित्सकों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश में 15 नए मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें से 6 कॉलेजों – बहराइच, अयोध्या, बस्ती, फिरोज़ाबाद, बदायूं और शाहजहांपुर – में प्रवेश भी प्रारम्भ हो चुका है। उन्होंने बताया कि 14 नए मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव हम भारत सरकार को भेज चुके हैं और प्रदेश के हरदोई जनपद में भी एक नया मेडिकल कॉलेज दे पाएंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...