back to top

छात्रा की गुहार पर सीएम ने तत्काल दिलायी मदद

लखनऊ। एमकॉम अंतिम समेस्टर की छात्रा निष्ठा श्रीवास्तव सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में बड़ी उम्मीदों से पहुंची थी। डरी और सहमी निष्ठा ने सीएम योगी को आपबीती सुनाकर गुहार लगायी कि सीएम सर, मेरा भविष्य अंधकार में डूब जायेगा, प्लीज मदद कीजिये। योगी ने निष्ठा के सपनों को उड़ान देते हुए अफसरों को तत्काल मदद करने और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। सीएम के निर्देश पर निष्ठा के बैंक खाते में दोपहर में ही पैसा पहुंच गया। गौरतलब है कि कोरोना काल में संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास पर रोज लगने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

 

अब संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है, इसलिए कोरोना की गाइड लाइन के तहत सोमवार से दुबारा मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया गया। सीएम जनता दर्शन में पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिलकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दे रहे थे। इसी दौरान लखनऊ के ऐशबाग की निवासी एम. कॉम की छात्रा निष्ठा श्रीवास्तव ने डबडबाई आंखों से सीएम योगी को अर्जी दी। योगी ने इत्मीनान से छात्रा की समस्या को सुना। निष्ठा ने बताया कि उसने स्कालरशिप को अपने खाते में कॉलेज की फीस जमा करने के लिए रखा था, लेकिन किसी ने धोखाधड़ी से निकाल लिया। इसकी शिकायत उसने बैंक और पुलिस में भी की है।

 

पुलिस का कहना है कि पैसा किसी जालसाज ने निकाल लिया है और जब वह पकड़ा जायेगा, तभी वापस मिलने की संभावना है। मुझे जुलाई में अंतिम सेमेस्टर की फीस जमा करनी है। फीस के अभाव में मुझे अपना भविष्य अंधकार में दिख रहा है। बिना फीस परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। निष्ठा की गुहार पर सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मदद करने और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। निष्ठा ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद उसके खाते में फीस जमा करने के लिए पैसे आ गये। अगर पैसे न मिलते, तो उनका साल बर्बाद हो जाता। सीएम योगी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो उन्होंने हमारी मदद की। उन्होंने मुझसे कहा कि बच्ची तुम्हारा काम सबसे पहले होगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...