back to top

सीएम फडणवीस ने सिंदूर ब्रिज का किया उद्घाटन, बोले- अब गुलामी की विरासत का अंत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में ‘सिंदूर ब्रिज’ का उद्घाटन किया। यह ब्रिज पहले कार्नैक ब्रिज के नाम से जाना जाता था। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ‘सिंदूर ब्रिज’ के उद्घाटन के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “आज बहुत खुशी की बात है कि मुंबई में ‘सिंदूर ब्रिज’ का उद्घाटन हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि पुराना कार्नैक ब्रिज बहुत जर्जर हालत में था, इसलिए उसे तोड़ दिया गया था और उसकी जगह एक नया ब्रिज बनाया गया है।

उन्होंने कहा, “कार्नैक ब्रिज का नाम सिंदूर ब्रिज इसलिए किया गया क्योंकि ये ब्रिटिश गवर्नर के नाम पर पड़ा था, जिन्होंने हिंदुस्तानियों पर बहुत अत्याचार किया था, खासकर सतारा के प्रताप सिंह राजे और नागपुर के उद्धव राजे को अलग-अलग षड्यंत्र में फंसाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, कई लोगों को जान से मारने का काम उन्होंने किया, इसलिए हमने अत्याचारी गवर्नर का नाम बदलकर सिंदूर का नाम देने का निर्णय लिया। हम सभी जानते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतवासियों के मन में बसा हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पहली बार अपनी ताकत को दिखाया और पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को खत्म करने का काम किया।

देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा,पीएम मोदी ने बार-बार यह कहा है कि स्वतंत्रता के अमृतकाल में गुलामियों की निशानी को मिटाकर हमें अपनी निशानियों को तरजीह देनी है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

बता दें कि यह पुल दक्षिण मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ता है। इस ब्रिज का नाम बंबई प्रांत के पूर्व गवर्नर जेम्स रिवेट कार्नैक के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने 1839 से 1841 तक इस पद पर कार्य किया था। अब इस पुल का नाम बदलकर (ऑपरेशन सिंदूर पर) ‘सिंदूर ब्रिज’ कर दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

विद्यार्थी एकादश ने मैच जीता आयुर्वेद एकादश ने दिल जीता : कमलेश श्रीवास्तव

अयोध्या। आयुर्वेद के चिकित्सक व क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले विद्यार्थियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का होना ना केवल एक सराहनीय पहल है...

युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काफी देर की मशक्कत और बातचीत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अंगद सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया अंबेडकरनगर – मालीपुर थाना क्षेत्र...

मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर की पुष्प वर्षा, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

मेरठ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कांवड़ यात्रा के पवित्र अवसर पर शिवभक्तों का स्वागत...

ईद की आमद के साथ लखनऊ में सज गया सेवईं का बाजार

लखनऊ। बाजारों में की विदाई और ईद का इस्तकबाल शुरू हो गया है। ईद की आमद के साथ ही सेवईं का पूरा बाजार सज...

किताबों के बीच मिला अवधी व्यंजनों का स्वाद

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : चौथा दिनदिन भर रहा विमोचन, परिचर्चा और कविताओं का दौर लखनऊ। इन दिनों रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा...

एसएनए के पुरस्कारों की घोषणा, 54 कलाकार होंगे सम्मानित

वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2024 तक के अकादमी पुरस्कारों के लिए कलाकारों के नामों की घोषणा अकादमी पुरस्कार के साथ सफदर हाशमी एवं बी.एम.शाह...

भगवान झूलेलाल की जयंती की तैयारियों में जुटा सिन्धी समाज

सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में शोभा यात्रा पर होगी फूलों की वर्षा 200 जगहों पर प्रसाद वितरण लखनऊ। भगवान झूलेलाल जयंती लखनऊ में 20 मार्च को...

कल निराला नगर में गूंजेगा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

5000 घरों में पहुँची 'नववर्ष किट', तैयारियां तेज ​उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह करेंगे सहभागिता ​लखनऊ। भारतीय संस्कृति के संवर्धन और विक्रम संवत 2083...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...