back to top

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में दो समूहों के बीच झड़प, चार लोग घायल

नयी दिल्ली। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के निवासियों के बीच हुई झड़प में चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात तैमूर नगर निवासी कमल सिंह नामक एक व्यक्ति काम से घर वापस जा रहा था, उसी वक्त यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि आसपास की झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों ने सिंह से नकदी और अन्य चीजें छीनने की कोशिश की जिसके बाद झड़प हुई। उन्होंने बताया कि घटना में सिंह को मामूली चोट आई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...