back to top

दिल्ली में सोने की चैन छीनने के आरोप में असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में 22 वर्षीय एक असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक को एक महिला की सोने की चैन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुकुल वर्मा पिछले सात महीने से संगम विहार में एक असैन्य सुरक्षा स्वयंसेवक के तौर पर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि एक सुनार, राकेश वर्मा (42) को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे आरोपी ने छीनी हुई सोने की चेन बेची थी। पुलिस के अनुसार, घटना 17 सितंबर दोपहर करीब ढाई बजे की है, जब महिला सड़क किनारे चल रही थी और तभी मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने उसकी सोने की चैन छीन ली। महिला ने मामले की शिकायत सोमवार को दर्ज कराई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पीडता घटना के समय वाहन का पूरा पंजीकृत नंबर नोट नहीं कर पाई थी, लेकिन उसके अंतिम कुछ नंबर उसे याद थे, जिससे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को मोटरसाइकिल के मालिक की पहचान करने में मदद मिली। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, जांच के दौरान दिल्ली और गाजियाबाद में कई जगह छापेमारी की गई और आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने संगम विहार के सुनार राकेश को चैन बेची है। राकेश ने बताया कि उसने सोने की चैन पिघला दी है और पुलिस ने पिघले हुए सोने के धातु को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले ली है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...