back to top

चिप युक्त ई-पासपोर्ट यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा करेगा मजबूत : जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि चिप युक्त ई-पासपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है गई और उन्हें पेश किए जाने से भारतीय यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा काफी मजबूत होगी। पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में जयशंकर ने यह भी कहा कि सरकार का इरादा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का है।

उन्होंने कहा, हम अब तक 448 लोकसभा क्षेत्रों में यह उपलब्ध करा सके हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कोविड-19 महामारी के चलते रूक गई, लेकिन यह आगे बढ़ेगी क्योंकि लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट दी गई है। जयशंकर ने कहा कि उनका मंत्रालय अत्याधुनिक सुरक्षा विशेषतओं के साथ चिप युक्त ई-पासपोर्ट के लिए भारतीय सुरक्षा प्रेस, नासिक और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, मैं इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त हूं कि ई-पासपोर्ट पेश किए जाने से हमारे यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा काफी मजबूत होगी। मैं समझता हूं कि इसके लिए खरीद प्रक्रिया जारी है और मैं इसमें यथासंभव तेजी लाने की जरूरत पर जोर दूंगा। जयशंकर ने कहा, मेरा इस बात पर जोर है कि प्राथमिकता के आधार पर ई-पासपोर्ट की उपलब्धता शुरू करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा की वाजिब चिंताओं से समझौता किए बगैर नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमने खास तौर पर पिछले छह वर्षों में पासपोर्ट प्रदान करने की सेवाओं में पूर्ण रूप से परिवर्तन देखा है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...