back to top

चीनी सेना पूर्वी लद्दाख में दुस्साहस का अप्रत्याशित परिणाम भुगत रही : सीडीएस रावत

नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) भारतीय सशस्त्र बलों की कड़ी एवं मजबूत प्रतिक्रिया के कारण पूर्वी लद्दाख में अपने दुस्साहस का अप्रत्याशित परिणाम भुगत रही है। जनरल रावत ने कहा कि सीमा पर झड़पों, अतिक्रमण और बिना उकसावे की सामरिक सैन्य कार्रवाइयों के बड़े संघर्षों में बदलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने एक डिजिटल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और भारत का रुख स्पष्ट बना हुआ है। जनरल रावत ने कहा कि देश एलएसी में किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने देश के सामने मौजूद बाह्य सुरक्षा चुनौतियों का जिक्र करते हुए पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते गठजोड़ का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे क्षेत्रीय सामरिक अस्थिरता का सर्वव्यापी खतरा पैदा होता है तथा भारत की क्षेत्रीय अखंडता के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है।

जनरल रावत ने कहा, पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। पीएलए लद्दाख में भारतीय बलों की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण अपने दुस्साहस का अप्रत्याशित परिणाम भुगत रही है। हमारा रुख स्पष्ट है और हम वास्तविक नियंत्रण रेखा में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, समग्र सुरक्षा स्थिति की बात की जाए, तो सीमा पर झड़पों, अतिक्रमण और बिना उकसावे की सामरिक सैन्य कार्वाइयों के बड़े संघर्षों में बदलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सीडीएस ने कहा, हमने जिन दो पड़ोसी देशों के साथ युद्ध लड़े हैं और जो परमाणु हथियारों से लैस हैं, वे लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। उनके साथ लगातार टकराव से क्षेत्रीय सामरिक अस्थिरता का सर्वव्यापी खतरा पैदा होने और उसके लगातार बढऩे की आशंका है। इससे हमारी क्षेत्रीय अखंडता और सामरिक सामंजस्य को भी खतरा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के लगातार छद्म युद्ध, सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ दुष्ट बयानबाजी और भारत में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों के कारण भारत और पाकिस्तान के संबंध और भी खराब हो गए हैं।

जनरल रावत ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की ओर आयोजित सम्मेलन में कहा, उरी हमले और बालाकोट में हवाई हमलों के बाद सर्जिकल हमलों ने कड़ा संदेश दिया है कि पाकिस्तान अब नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों को भेजने के बाद बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के भारत के नए तरीके के कारण पाकिस्तान में अस्पष्टता और अनिश्चितता पैदा हो गई है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की प्रतिक्रिया को लेकर उसके यहां मीडिया में आ रही खबरों से स्पष्ट है।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...