back to top

बच्चे देश का भविष्य ,इन्हें अच्छी सुविधा दें : राज्यपाल

प्रयागराज। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल द्वारा प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण व प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही राज्यपाल ने विश्वविद्यालय कैम्पस में पौधारोपण भी किया। लोकार्पण के उपरांत राज्यपाल महोदया ने विश्वविद्यालय कैम्पस में बने परीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम में 35 आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए फर्नीचर, खिलौने आदि से सम्बंधित किट का वितरण किया साथ ही 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए उनसें संवाद भी किया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं व ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।

 

राज्यपाल महोदया ने पांच गर्भवती महिलाओं श्रीमती अंतिमा साहू, श्रीमती रेनू, श्रीमती अंतिमा मिश्रा, श्रीमती रानी गिरी एवं श्रीमती सरिता को माथे पर टीका लगाकर व पौष्टिक आहार की टोकरी भेंट कर गोद भराई की रस्म पूरी की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र में गरीबों के बच्चे आते है, यह हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान करें, उन्हें पौष्टिक आहार के साथ-साथ उन्हें प्यार, दुलार भी मिलना चाहिए। यह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने सम्पन्न लोगो, विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय से सम्बंधित कालेजों आदि से आह्वाहन करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद ले, जिससे वहां पर किसी भी मूलभूत सुविधा की कमी न होने पाये। आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए जो आज खिलौने आदि चीजे वितरित की गयी है, उससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास के साथ उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों में खेल-कूद का माहौल मिलेगा, जिससे उनका आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मन लगेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपना जन्मदिन कहीं बाहर जाकर या पार्टी करके मनाने के बजाय आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ मनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को खुशी मिलेगी इसके साथ ही आप लोगों को भी संतुष्टि का अनुभव होगा।

 

 

राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों से कहा कि आप लोग अपने-अपने गांवों के विकास के साथ-साथ अपने गांवों में कुपोषित व टीबी से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें गोद लेकर उनका समुचित ध्यान रखे और गांव के सम्पन्न परिवारों को भी इस सेवा कार्य से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों व सम्पन्न लोगो से अपील की कि सभी लोग मिलकर टीबी से पीड़ित एक-एक बच्चों को गोद लेकर उनका ध्यान रखे और बीमारी से उनको मुक्ति दिलाने का प्रयास करें। टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रसव के दौरान किसी भी बच्चे की मृत्यु न हो, यह भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार का संकल्प है। आशा बहुएं यह प्रण करें कि किसी भी बच्चे की डिलीवरी घर पर न हो साथ ही गर्भवती महिलाओं को बच्चों के पोषण से सम्बंधित सारी जानकारी समय= पर दी जाती रहे व सरकार द्वारा दिये जा रहे अनुदान के बारे में उनको जानकारी दी जाये। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाने-पीने से लेकर अन्य आवश्यक बातों के बारे में आशा बहुओं द्वारा सम्पूर्ण जानकारी लगातार दी जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...