back to top

मुख्यमंत्री योगी ने डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर यहां डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल अस्पताल) परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अस्पताल की इमरजेन्सी वाॅर्ड में स्थापित किये गये वेन्टिलेटर्स का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने चिकित्सालय परिसर में उपस्थित मरीजों से उनका हालचाल लेने के साथ ही अस्पताल की व्यवस्था के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह सहित जनप्रतिनिधि और डॉक्टर्स उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ में डा मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। जबकि पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर डा मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। डा मुखर्जी की पुण्य तिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर डिजिटल संवाद के माध्यम से गोष्ठियां कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्र देव सिंह ने डा मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जनसंघ के संस्थापक डा मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए को खत्म करते हुए एक निशान, एक विधान और एक संविधान का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को पूरा किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए के खात्मे से राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत हुई है। डा मुखर्जी ने देश की एकता, अखण्डता व अक्षुण्यता के लिए सब कुछ न्यौछावर करने का जो मार्ग प्रशस्त किया, भाजपा उस पथ पर आगे बढ़ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पण करते हुए कहा कि डा मुखर्जी ने राष्ट्र को सबसे ऊपर मान कर राजनीति के मानदण्ड स्थापित किये। उन्होंने गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, वनवासी की आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक समृद्धि से देश की समृद्धि का मंत्र दिया है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के लिए डा मुखर्जी के विचार कर्तव्य पथ के पथ प्रदर्शक है। डा मुखर्जी को बलिदान दिवस पर शत-शत नमन।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...