back to top

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी अहमद के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को किए गए एक ट्वीट के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के आज सुबह निधन की खबर अति-दु:खद। उनके परिवार व मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनका व्यक्तित्व बहुत सादा व काफी मिलनसार था। भारतीय राजनीति में उनकी गहरी छाप को हमेशा याद किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अहमद पटेल जी के निधन से बहुत दुखी हूं इस कठिन समय मे उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...