back to top

शिक्षक भर्ती मामले में जिम्मेदारी लें मुख्यमंत्री, ठोस कार्रवाई करें : प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले को लेकर मंगलवार को कहा कि इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदारी लें और ठोस कार्वाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और हम सभी को मिल कर यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे से प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली नहीं हो क्योंकि ऐसा होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है।

प्रियंका ने कई अभ्यर्थियों से बातचीत के बाद वीडियो लिंक के माध्यम से कहा, मीडिया और छात्रों के जरिए यह पता चला कि इस परीक्षा में बड़ा घोटाला हुआ है। परीक्षाओं में बार-बार नकल की बात होती है, बार-बार नियम से जुड़े मुद्दे आ जाते हैं। यह सोचा भी नहीं जा सकता कि एक परीक्षा का परिणाम डेढ़ साल में आए। उन्होंने सवाल किया, अगर यह परीक्षा साफ-सुथरे ढंग से हो रही है तो गिरफ्तारियां क्यों हो रही हैं?

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका के मुताबिक, अभ्यर्थियों से बातचीत में यह पता चला कि उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ा है और यह परीक्षा उनके लिए सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि अपना भविष्य बनाने का माध्यम थी। उन्होंने कहा, अगर हम आवाज नहीं उठाएंगे और परिवर्तन की मांग नहीं करेंगे तो ऐसे ही चलता रहेगा। अगर हम चुप बैठ जाएंगे तो कभी कोई परिवर्तन नहीं आएगा।

प्रियंका ने कहा, मुख्यमंत्री जी बताएं कि वह जिम्मेदारी ले रहे हैं या नहीं। प्रदेश में एक पीढ़ी के भविष्य की बात है और इसकी जिम्मेदारी आपके ऊपर है। ठोस कार्वाई होनी चाहिए। पूरी पारदर्शिता के साथ कार्वाई होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, आप इनकी आवाज दबाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? युवा आवाज उठाता है …. और जो इनकी आवाज दबाएगा, वह इसमें सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, जिन्होंने यह परीक्षा दी है, मैं उनकी आवाज उठाऊंगी। आपके लिए हम लड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...