back to top

मुख्यमंत्री पहुंचे बरसाना, किए राधारानी के दर्शन

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां बरसाना के लाड़िली जी मंदिर पहुंचकर राधारानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

वह दो वर्ष पूर्व भी बरसाना पहुंचे थे, किंतु उस दिन लट्ठमार होली का आयोजन होने के कारण श्रद्घालुओं की भारी भीड़ के चलते वह दर्शन नहीं कर सके थे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आज लट्ठमार होली से एक दिन पूर्व लड्डू होली लीला के दिन पहुंचे। कल बरसाना और गुरुवार को नन्दगांव में लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा। इस बीच, सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर के रास्ते पर आम जनता का प्रवेश बंद रहा।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगोत्सव-2020 में शामिल होने राधा बिहारी इण्टर कॉलेज के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को लड्डू होली तथा बुधवार को लट्ठमार होली के आयोजन को लेकर बरसाना और नन्दगांव सहित आसपास के क्षेत्र को तीन जोन और नौ सेक्टरों में विभाजित कर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। हर जोन का प्रभारी एक अपर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बनाया गया है तो सेक्टर का प्रभार उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा गया है।

इसके लिए आगरा और अलीगढ़ जोन से दो हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री रंगोत्सव-2020 में शामिल होने के बाद बरसाना में ही मौजूद पद्मश्री रमेश बाबा द्वारा स्थापित 55 हजार गायों वाली विशाल माताजी गौशाला में गायों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण करेंगे।

इसमें गायों के साथ-साथ गौपालकों का भी नि:शुल्क उपचार किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री वृन्दावन में पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वहां उपस्थित संत-महात्माओं से आधा घण्टे विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद योगी मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन कर हेलीकॉप्टर से लखनऊ वापस हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...