back to top

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की खरीद में 700 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप को निराधार बताया। विजयन ने यहां एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बीच हुए सौदे के आरोपों का भी फिर से खंडन किया।

राज्य में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।उन्होंने कहा कि यूडीएफ और विपक्ष के नेता वीडी सतीशान सोचते हैं कि वे कुछ भी कह सकते हैं या झूठ फैला सकते हैं।विजयन ने दावा किया कि जनता ऐसी चालों से प्रभावित नहीं होगी।विजयन ने केरल की 4,415 प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर खरीद में 700 करोड़ रुपये के घोटाले के चेन्निथला के आरोप पर कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से की गई थी और इसे केरल उच्च न्यायालय की मंजूरी प्राप्त थी।

उन्होंने दलील दी, यह आरोप निराधार है और कांग्रेस नेता का उद्देश्य केवल आरोप लगाना है।विजयन ने कहा कि 2021 में निविदा जारी की गई थी और उसकेबाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को 206 करोड़ रुपये के काम के लिए आशय पत्र (लेटर आॅफ इंटेंट) दिया गया था। उन्होंने कहा, लेकिन कंपनी ने 2024 में एकतरफा रूप से इससे अपना नाम वापस ले लिया इसलिए 2025 में नई निविदा जारी करने का निर्णय लिया गया।

चेन्निथला ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि टीसीएस को दिया गया अनुबंध संदिग्ध परिस्थितियों में रद्द कर दिया गया था और बाद में नयी निविदा कन्नूर स्थित कंपनी दिनेश बीड़ी सहकारी समिति को दे दी गयी, जिसे इस क्षेत्र में कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि 4,400 से अधिक समितियों को सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने की लागत अब लगभग 915 करोड़ रुपये होगी जबकि टीसीएस ने पहले 206 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी खजाने को लगभग 700 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...

जननायक, राजनेता, निर्विकार संत और सनातन के ध्वजवाहक की छवि के रूप में निखरे योगी

शक्तिपीठों का भ्रमण कर गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां के चरणों में शीश झुकाया,नर सेवा-नारायण सेवा के ध्येय को शीर्ष पर रखा लखनऊ। चैत्र नवरात्र में मुख्यमंत्री...