back to top

छत्तीसगढ़ : मालवाहक गाड़ी और पिकअप की जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत, 23 घायल

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई है तथा 23 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कठिया गांव के पास एक पिकअप वाहन रविवार रात एक अन्य मालवाहक वाहन से टकरा गया जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पर्था गांव के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने तिरैया गांव गए थे और रविवार रात जब वे लौट रहे थे तभी पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक छोटे ट्रक से टकरा गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (पांच), रिकेश निषाद (छह) और ट्विंकल निषाद (छह) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 23 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...